लखनऊ मुन्नावर राणा जो कि आजकल अपने विवादित बयान से सुर्खियां बटोर रहे हैं ।वही उनके पुत्र तबरेज राणा को आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।मुनव्वर राणा के पुत्र तबरेज राणा पर अपने सगे चाचा पर झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पर गोली चलाने की आरोप है, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज के सामने आने से साफ हो गई है ।गौरतलब है कि लखनऊ पुलिस मुनव्वर राणा के पुत्र तबरेज राणा को पकड़ लिया है ।वहीं गैर जमानती वारंट के तहत मुन्नावर राजा के पुत्र तबरेज राणा को हिरासत में लिया गया है।
रायबरेली प्रॉपर्टी का है विवाद
गौरतलब है कि रायबरेली के प्रॉपर्टी को लेकर चाचा और भतीजा में पहले से विवाद चल रहा था। वही अपने चाचा को फंसाने के लिए मुन्नवर राजा के पुत्र तबरेज राणा ने भाड़े के गुंडों से खुद पर गोली चलाई एवं अपने चाचा पर मुकदमा ठोका ।वहीं पुलिस हरकत में एवं सीसीटीवी फुटेज से जान पड़ा कि तबरेज राणा ने खुद पर करवाई थी फायरिंग।
सीसीटीवी ने खोली पोल
मुनव्वर राणा के पुत्र तबरेज राणा की असलियत तब पता चली जब सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी ।सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट हो रहा है तेवरेज़ राणा ने खुद पर भाड़े के गुंडों से गोली चलवाई ।गोली चलाने का साफ फुटेज देखा गया था, कि अपने चाचा को विवाद में फंसा कर प्रॉपर्टी को हड़प कर जाए ।वही रायबरेली कोर्ट ने मुनावर के पुत्र तबरेज के खिलाफ गैर जमानती वारंट इश्यू कर दिया है।










