लखनऊ से इंदौर और जयपुर चलेगी अब डायरेक्ट फ्लाइट, ये होगा किराया और जानिए फ्लाइट की टाइमिंग

0
685
views
Now direct flight will run from Lucknow to Indore and Jaipur, this will be the fare and know the timing of the flight

लखनऊ से इंदौर और जयपुर जाने वाले यात्रीगण के लिए खुशखबरी है ।जहां अब लखनऊ से इंदौर ट्रैवल करने के वाले यात्रियों को इंडिगो एयरलाइंस ने सौगात दी है। जिसके तहत अब लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से इंदौर  और जयपुर जाने की नौबत से निजात मिलेगी। अब डायरेक्ट फ्लाइट के जरिए लखनऊ वासी सीधा इंदौर  और जयपुर एयरपोर्ट लैंड कर सकते हैं।

इंडिगो एयरलाइंस की डायरेक्ट फ्लाइट

गौरतलब है कि इंडिगो एयरलाइंस अब छोटी विमान एटीआर के द्वारा छोटे छोटे रूटों को कवर करने में दिलचस्पी दिखा रही है। जिसके तहत अब लखनऊ से इंदौर डायरेक्ट पहुंचा जा सकेगा। इंडिगो की 6E 7376 एयरलाइंस लखनऊ से रात 9:45 पर उड़ान भरकर मध्य प्रदेश के शहर इंदौर 11:50 पर पहुंचेगी। आपको बता दें कि लखनऊ से इंदौर तक का किराया ₹4313 रखा गया है।

इंडिगो एयरलाइंस ले कर आया है लखनऊ से जयपुर की डायरेक्ट फ्लाइट

Now direct flight will run from Lucknow to Indore and Jaipur, this will be the fare and know the timing of the flight

अब लखनऊ के वासी डायरेक्ट जयपुर फ्लाइट से सफर कर पाएंगे जाए से पहले जयपुर के लिए पहले दिल्ली एवं फिर दिल्ली से जयपुर के लिए फ्लाइट लेनी पड़ती थी वही इंडिगो ने उसका समाधान निकालते हुए छोटे रूटों पर फ्लाइट उपलब्ध करवाइए लखनऊ से जयपुर जाने वाली फ्लाइट का किराया ₹3499 रखा गया है ।वही 6 E 7363 विमान लखनऊ से जयपुर तक का सफर पूरा करेगी। लखनऊ से जयपुर जाने वाली उड़ान की समय सारणी की बात की जाए तो लखनऊ से 4:35 सुबह फ्लाइट रवाना होगी वही 6:30 पर जयपुर पहुंचेगी।

डायरेक्ट फ्लाइट होने से होगी सुविधा

लखनऊ से जयपुर और इंदौर की फ्लाइट होने से लखनऊ वासियोंको काफी आराम पहुंचेगा। इस समय की भी बचत होगी एवं गंतव्य पर पहुंचने के लिए किसी दूसरे रूट का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। पहले दिल्ली में हाल्ट कर के या कनेक्टिंग फ्लाइट की मदद से इन गंतव्य तक पंहुचा जाता था , वहीँ डायरेक्ट फ्लाइट चलने से रहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here