यूपी के रियल हीरो IPS त्रिवेणी, जिनपर बन रही है वेब सीरीज Cyber Singham, जिनके नाम से अपराधी बदल देते हैं शहर

0
907
views
यूपी के रियल हीरो IPS त्रिवेणी, जिनपर बन रही है वेब सीरीज Cyber Singham, जिनके नाम से अपराधी बदल देते हैं शहर

उत्तरप्रदेश में साइबर कॉप के नाम से प्रसिद्ध आईपीएस त्रिवेणी किसी पहचान के महुताज नहीं हैं। आईपीएस त्रिवेणी जी यूपी के साइबर अपराध अधीक्षक हैं। शातिर चोर, ठग, जटिल से जटिल अनसुलझे केस को सुलझाने वाले सुपर कॉप आईपीएस त्रिवेणी जी पर अब  वेब सीरीज लॉन्च होने जा रहा हैं। पेचीदा केस को कैसे हल करना है यह आईपीएस त्रिवेणी से बेहतर कोई नहीं जानता है । यूपी के साइबर अपराध अधीक्षक आईपीएस त्रिवेणी सिंह जी के जीवन से प्रेरित वेब सीरीज में जिन साइबर क्राइम्स को दर्शाया गया है वह सभी सच्ची घटनाएं हैं।

पोस्टिंग के साथ ही शातिर बदल लेते हैं शहर

गौरतलब है की जहां भी आईपीएस ऑफिसर त्रिवेणी जी का तबादला हुआ है। वहां से  साइबर क्राइम का रेट अपने काम कम होना शुरू हो जाता है। जटिल से जटिल केस को सुलझाने में त्रिवेणी जी की कोई बराबरी करें यह बेहद मुश्किल है। आईपीएस त्रिवेणी जी ने साइबर लॉ में डॉक्टरेट भी की है। जहां उनके उपलब्धियों पर अब वेब सीरीज का शुरू होना गर्व की बात हैं जिससे कई पुलिस अधिकारियों को उनके तर्ज पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

साइबर अपराध को रोकने में त्रिवेणी जी का विशेष योगदान

यूपी के रियल हीरो IPS त्रिवेणी, जिनपर बन रही है वेब सीरीज Cyber Singham, जिनके नाम से अपराधी बदल देते हैं शहर

पेचीदा साइबर क्राइम को खत्म करने में महारथ हासिल करने वाले त्रिवेणी जी से प्रेरित होकर अब साइबर मामलों पर आधारित वेब सीरीज जल्द रिलीज की जाएगी। यह आईपीएस त्रिवेणी जी के जीवन पर आधारित है ।

कलाकार

यूपी के रियल हीरो IPS त्रिवेणी, जिनपर बन रही है वेब सीरीज Cyber Singham, जिनके नाम से अपराधी बदल देते हैं शहर

इस वेब सीरीज में प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह का किरदार मयूर मेहता निभा रहे हैं ।वही उनकी टीम में दिव्य दृष्टि , कलाकार पारस मदान, कोलकाता की मॉडल योगिता सिंह लखनऊ से बॉलीवुड कलाकार महेश देवा और औरैया से विक्रांत दुबे भी नजर आएंगे। साइबर क्राइम के मामलों को सुलझाने मैं त्रिवेणी सिंह का विशेष योगदान रहा है एवं यह अच्छी पहल है जिससे कई पुलिस अफसरों को उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

वेब सीरीज साइबर सिंघम  Apex प्राइम पर होगा लॉन्च

यूपी के रियल हीरो IPS त्रिवेणी, जिनपर बन रही है वेब सीरीज Cyber Singham, जिनके नाम से अपराधी बदल देते हैं शहर

आईपीएस त्रिवेणी सिंह पर आधारित वेब सीरीज साइबर सिंघम का पोस्टर लांच कर दिया गया है । वही जो वेब सीरीज एप Apex पर स्ट्रीम किया जाएगा ।जिसमें सामान्य लोगों के लिए यह सीरीज  बेहद प्रेरणादाई होगा ।वही साइबर क्राइम का शिकार होने से कैसे बचा जाए एवं  किस तरह से रोकथाम की जाए इसकी भी जानकारी  इस सीरीज के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी। साइबरक्राइम के प्रति जागरूकता  बढ़ाने के लिए यह वेब सीरीज काफी कारगर होगी ।वही त्रिवेणी सिंह जी के जीवन पर आधारित रियल लाइफ हीरो की कहानी बेहद रोमांच से भरपूर होगी।

आईपीएस त्रिवेणी से पहले आईपीएस नवनीत पर बन चुकी है वेब सीरीज

गौरतलब है कि अब पहली दफा नहीं है कि किसी रियल लाइफ कॉप पर वेब सीरीज बन रही हो इससे पहले आईपीएस नवनीत सिकेरा पर वेब सीरीज बनाई जा चुकी है। जिसका शीर्षक भौकाल था ।इसमें मुजफ्फरनगर जुड़े अपराध को दर्शाया गया था। जहां संगठित अपराध बेखौफ घूमते दबंग लूटपाट हत्या डकैती की ताबड़तोड़ वारदात हो रही थी ।इसके बाद सुपर कॉप बनकर उभरे आईपीएस नवनीत सिकेरा ने उस दौर में उन सभी बदमाशों लुटेरों अपराधियों पर नकेल कसी एवं अपराध को शहर से खात्मा किया था। वेब सीरीज भो भौकाल  में आप नवनीत सिकेरा कि किए गए अद्भुत कार्य को वेब सीरीज में माध्यम से  देख सकते हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here