
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद अच्छी खबर आ रही है ।जहां लखनऊ के पुलिसकर्मी ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए लखनऊ पुलिस का नाक ऊंचा कर दिया है।
गौरतलब है मेडिकल कॉलेज चाइल्ड हेल्थ केयर के पास से कॉलर राजीव पटेल ने यूपी 112 को सूचित किया कि उनके भतीजे जिनकी उम्र 9 वर्ष है, वह ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं एवं उन्हें तत्काल ब्लड की आवश्यकता है। अगर देर हुई तो अनहोनी हो सकती है।
खबर सुनने के साथ है चहल कदमी हुई तेज
सूचना पाकर पीआरवी 4248 द्वारा कॉलर के बताए गए स्थान पर जल्द से जल्द पहुंचने की दरकार थी। पुलिस कर्मी ब्लड के लिए डोनर की तलाश में जुटे थे ।वहीं इंसानियत की मिसाल बने अर्जुन कुमार जिन्होंने तनिक भी देरी ना करते हुए मेडिकल कॉलेज चाइल्ड हेल्थ केयर पहुंचकर 9 वर्षीय बच्चा जो कि ब्लड कैंसर से जूझ रहा था उन्हें अपना ब्लड प्रदान किया और उसकी जान बचाई।
देरी करने पर हो सकते थी अनहोनी
मेडीकल कॉलेज के डॉक्टर ने बताया की अगर देरी होती तो कुछ भी हो सकता था। वहीं कमांडर अर्जुन कुमार की मुस्तैदी और समर्पण भाव की चर्चा अब हर जगह हो रही है। जहां उन्होंने एक 9 साल के बच्चे जो की कैंसर से पीड़ित है उन्हे ब्लड देकर मानवता की मिसाल दी है। ऐसे पुलिस को सलाम है।
पीआरवी ने तुरंत आरओआईपी को सूचित किया और व्हाट्सएप ग्रुप में ब्लड डोनेट की अपील की गई
व्हाट्सएप ग्रुप पर ब्लड डोनेशन की अपील को देखकर वीआरवी 4535 के रात्रि के शिफ्ट टीम में मौजूद आरक्षी अर्जुन कुमार ने तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रक्तदान कर 9 वर्षीय बच्चे की सहायता की जिससे कैंसर पीड़ित 9 वर्षीय बच्चे का इलाज संभव हो पाया।
राजीव पटेल ने किया अर्जुन कुमार का धन्यवाद
लखनऊ में आरक्षी पद पर तैनात अर्जुन सिंह ने नौ वर्षीय बच्चा जो की कैंसर से लग रहा है उसकी मदद कर मिशाल कायम कर मानवता को जिंदा रखा हैं जिनकी इस मदद से इस बीमार महज 9 साल के बच्चे का तत्काल इलाज संभव हो पाया। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ कर्तव्य परायण पुलिस को शत-शत नमन एवं सलाम।









