
लखनऊ चारबाग स्टेशन पर कल बड़ी अनहोनी होने से बची। जहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर महिला और बच्ची ट्रेन के नीचे आ गए ।वहीं ट्रेन की चार बोगियां ऊपर से गुजर गई लेकिन गनीमत रही की महिला और उनकी बच्ची दोनों ही सही सलामत बच गए।
सुरक्षा बल का जवान जितेंद्र बने फरिश्ता
गौरतलब है कि महिला एवं बच्ची को बच्चे के नीचे फसा देख रेलवे सुरक्षा बल का जवान जितेंद्र कुमार यादव ने चतुराई और सजगता का परिचय देते हुए तुरंत दौड़कर चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। उनकी उनकी सूझबूझ में मां और बच्चे दोनों को ही बचा लिया।
लखनऊ के प्लेटफार्म नंबर एक की है घटना
चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला
गरीब रथ एक्सप्रेस से उतरने के दौरान महिला का फिसला पैर
महिला और बच्ची ट्रेन से गिरे लेकिन दोनो सुरक्षित।@IRCTCofficial @irctceastzone @myogiadityanath @News18UP pic.twitter.com/LpMlIjS0rm
— Gaurav Prajapati 🇮🇳 (@Gaurav__live) September 20, 2021
गौरतलब है कि महिला का नाम पिंकी बताया जा रहा है ।उन्हें 00231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस से सफर करना था ।वही वह लखनऊ के चारबाग स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद ट्रैन का इंतज़ार कर रहीं थी । वही उनके बच्चे को वॉशरूम जाना था ।वह प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी अमृतसर गरीब रथ में चढ़ गई ।इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी, ट्रेन को चलता देखकर पिंकी घबरा गई। एवं चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की वहीं बच्चे उनके हाथ में था ।ट्रेन से उतरने की समय उनका पैर फैसला और वह सीधा ट्रेन के नीचे आ गई ।
रेलवे सुरक्षा बल का जवान जितेंद्र कुमार ने ट्रेन की चेन खींची

महिला एवं उनके बच्चे को ट्रेन के नीचे आता देख रेलवे सुरक्षा बल के जवान जितेंद्र कुमार नेtrain की चेन खींची। इसके उपरांत जितेंद्र यादव ने महिला एवं उनकी बच्चे को सकुशल पटरी से उठाया।
रेलवे सुरक्षा कर्मी के जज्बे और हौसले को सलाम
चारबाग स्टेशन पर यह पहली घटना नहीं है जब किसी रेलवे सुरक्षाकर्मी ने किसी यात्री एवं उनके बच्चे की जान बचाई हो। अक्सर यह घटना देखने के लिए मिलता है जहां यात्री हड़बड़ाहट में या चलती हुई ट्रेन से उतरने की कोशिश में अपना संतुलन का वार ट्रेन के नीचे जाता है। रेलवे में कार्यरत जितेंद्र कुमार के जज्बे को सलाम ।









