लखनऊ के “चटोरी गली” में 27 सितंबर से तीन दिवसीय पर्यटन पर्व का आयोजन, डांस के साथ खाने के हज़ारों व्यंजन का ले पाएंगे आनंद

0
1816
views
Three-day tourism festival organized in Lucknow's
लखनऊ के "चटोरी गली" में 27 सितंबर से तीन दिवसीय पर्यटन पर्व का आयोजन, डांस के साथ खाने के हजार व्यंजन का ले पाएंगे आनंद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 सितंबर से पर्यटन पर्व का आयोजन किया जाएगा ।लखनऊ के चटोरी गली 1090 के नाम से मशहूर गली में एक बार फिर हजारों व्यंजनों का स्वाद लखनऊ वासी चख सकेंगे।

गोमती रिवर फ्रंट के सामने मौजूद चटोरी गली में होगा आयोजन

गौरतलब है कि लखनऊ के पॉश इलाका गोमती नगर के रिवरफ्रंट के सामने चटोरी गली में पर्यटन पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें किस्म किस्म के व्यंजनों से भरपूर स्टॉल्स लगाए जाएंगे जिसका आनंद लखनऊ वासी पर्यटन पर्व के दौरान ले पाएंगे।

विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism day) पर तीन दिवसीय आयोजन

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में गीत संगीत के साथ देशी एवं विदेशी लज्जतदार पकवान व्यंजन एक बार फिर लखनऊ में देखने मिलेगा। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में 3 दिन पर्यटन पर्व का उल्लास बिखेरे का लखनऊ।

क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के आरटीओ अनुपम श्रीवास्तव जी का बयान

टूरिज्म फॉर एक्सक्लूसिव ग्रोथ”

लखनऊ के क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के आरटीओ अनुपम श्रीवास्तव जी के अनुसार पर्यटन दिवस के इस वर्ष 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं वही “टूरिज्म फॉर एक्सक्लूसिव ग्रोथ”  (Tourism for Exclusive Growth) के  थीम पर इस बार पर्यटन पर का आयोजन किया जा रहा है। जहां लखनऊ शहर के साथ-साथ आसपास के शहरों से भी लोग इस पर्व को मनाने लखनऊ पहुंचेंगे जहां वह रंगारंग कार्यक्रम के साथ चटोरी गली में विभिन्न किस्म के व्यंजनों का स्वाद भी चख सकेंगे।

पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी जी करेंगे उद्घाटन

विश्व पर्यटन दिवस 2021 के उपलक्ष्य पर इस आयोजन की अगुवाई पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी जी करेंगे ।जिनके कर-कमलों से पर्यटन पर्व का उद्घाटन किया जाएगा। जिसके लिए रिवर फ्रंट के सामने स्टेज एवं आदि सब तैयार कर दिया गया है।

संगीत के साथ व्यंजनों का भी होगा मेल

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन पर्व में गीत संगीत के साथ देशी और विदेशी व्यंजनों का स्वाद का मजा लखनऊ वासी ले पाएंगे ।यहीं नहीं इसके साथ ही रॉक बैंड की धुन में लोग सराबोर होंगे। वही हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कवि सम्मेलन का भी खास आयोजन किया जाएगा ।आयोजन के अंतर्गत लोक नृत्य, कथक, क्लासिकल अवधि की भी प्रस्तुति की जाएगी। इंडो वेस्टर्न तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्ण आयोजन किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here