
राजधानी लखनऊ में मिलावटी समान धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। एक बार फिर मिलावट की शिकायत पर FSDA की टीम सक्रिय हुई और शिकायतों का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दुकानों और प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों पर छापे मारे ।छापे में खराब खाद्य सामग्री बेचने पर 27 दुकानों पर जुर्माना लगा।
लखनऊ में मिलावट का खेल
जहां 5 सितंबर को कुल 15 दुकानों को घटिया क्वालिटी के सामान बेचने का दोषी पाया गया था एवं 1000000 रुपए जुर्माना लगाया गया था। वहीं अब 27 छोटे और बड़े ऐसे फिर से दुकान सामने आए हैं ।जिन्होंने घटिया एवं मिलावटी पदार्थ जनता को बेचा है।
27 दुकान में पाए गए मिलावटी खाद्य पदार्थ

मिलावट का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है ।सेहत के लिए नुकसानदायक नमकीन, मेवा, मिठाई, पनीर धड़ल्ले से लखनऊ शहर में बिक रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग में 70 दुकानों का निरीक्षण किया जिसमें से 27 स्थानों पर छापामारी कर सैंपल कलेक्ट किए गए जहां दोषी पाए गए दुकानों पर भारी जुर्माना लगाया है।
राजधानी लखनऊ के कुल 27 दुकानों से नमकीन, सिंघाड़े का आटा, सरसों तेल, पनीर आदि के नमूने में जांच में मिलावट और कम गुणवत्ता ले पदार्थ पाए गए । जाँच में पाया गया की मानक के आधार पर वनस्पति घी में आरएमवैल्यू कम था। बिस्किट, अरहर दाल, सोनपापड़ी एक्सपायरी डेट के मिले। वहीं पनीर में काफी मिलावट पाया गया।

वर्मा बिस्कुट , भूतनाथ मार्केट , 25 हजार का जुर्माना
फैमिली बाजार , पॉलिटेक्निक चौराहा, केदार पेठा, 40 हजार का जुर्माना
जलधारा परफेफ्ट, पानी पाउच , 50 हजार रूपय
स्पेंसर बेहटा कुर्सी रोड , बेसन गठिया , ₹60000 का जुर्माना
श्रीबालाजी सुपर स्टोर, राजाजीपुरम, सोहन पपड़ी , 45 हजार का जुर्माना
भाटिया बेकर्स, नाका हिंडोला , नमकीन , 60000 हजार रूपय
पिसिडिफ, मिल बूथ, पार्क रोड , पनीर , ₹75,000 का जुर्माना
गोयल जनरल स्टोर , रिवर बैंक , बॉम्बे भेल: 75,000 रूपय
खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी डॉ एस पी सिंह का बयान
डॉक्टर एसपी सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि लखनऊ वासियों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वही सख्त शब्दों में उन्होंने यह भी कहा कि जो भी दुकान खाद्य सामग्री मिलावटी बेच रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। इसके साथ ही उन्होंने यह साफ किया कि जरूरी नहीं कि मिलावटी चीजों से ही शरीर को नुकसान पहुंचे कम गुणवत्ता एवं खराब क्वालिटी प्रोडक्ट्स भी शरीर एवं लीवर को नुकसान पहुंचाते हैं।
5 सितम्बर को इन लखनऊ के दुकानों पर लग चूका है दंड

राजधानी लखनऊ के कुल 27 दुकानों पर जिलाधिकारी ने लगाए 19.30 लाख रुपए का दंड
गौरतलब है कि मिलावटी सामानों को बेचने के दोषी पाए गए राजधानी के कुल छोटे और बड़े 27 दुकानों पर कुल 1930000 रुपए का जुर्माना लगाया गया वहीं सख्त हिदायत दी गई है कि अगर फिर से दोषी पाए जाते हैं तो उनका लाइसेंस को रद्द कर दिया जाएगा।









