लखनऊ पुलिस को सलाम: एक तरफ पाया आग पर काबू, दूसरी तरफ 13000 रूपय से भरा बैग लौटकर जीता लाखों दिल

0
585
views
लखनऊ पुलिस को सलाम: एक तरफ पाया आग पर काबू दूसरी तरफ 13000 रूपय से भरा बैग लौटकर जीता लाखों दिल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद, सजग एवं नागरिकों के भलाई के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार नागरिकों के सुरक्षा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास कर रहे हैं ।इसका उदाहरण दिया है  हैनीमैन चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई मनोज कुमार गौतम और हजरतगंज थाना क्षेत्र के चौकी इंचार्ज अनीश सिंह ने।

गोमती नगर : पैसे से भरा बैग महज 1 घंटे में व्यक्ति को लौटाया

गोमती नगर के हैनीमैन चौराहे पर ड्यूटी पर कार्यरत पीएसआई मनोज कुमार गौतम के पास व्यक्ति ने पहुंचकर बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लोन लेने जा रहे थे, लेकिन उनका बैग जिसमें कि ₹13000 था वह गिर गया है। मौके पर तैनात मनोज कुमार गौतम ने तुरंत घटना को आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रेफक मैनेजमेंट सिस्टम) को सूचित किया ।

लखनऊ पुलिस को सलाम: एक तरफ पाया आग पर काबू दूसरी तरफ 13000 रूपय से भरा बैग लौटकर जीता लाखों दिल

सूचना पाने के साथ आईटीएमएस द्वारा उक्त चौराहे की सीसीटीवी फुटेज खंगाले गई ।सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि रेड लाइट होने पर व्यक्ति ने दरवाजा खोलने की वजह से  बैग बाहर गिर गया था ।वही उस बैग को एक ऑटो ड्राइवर ने उठाकर अपने ऑटो में रख लिया था । ऑटो को चिन्हित कर लिया गया । इसके उपरांत RTO में संपर्क कर ऑटो चालक का एड्रेस निकला गया । इसके उपरांत ऑटो चालक को धर दबोचा गया और बैग को सकुशल व्यक्ति को दे दिया गया। यह केवल बैग नहीं था बल्कि विश्वास था लखनऊ के नागरिक का लखनऊ के पुलिस पर, जिपर पूर्ण रूप से खरी उतरी लखनऊ पुलिस ।

हजरतगंज : शॉर्ट सर्किट की वजह से होडिंग में लगी आग

लखनऊ पुलिस को सलाम: एक तरफ पाया आग पर काबू दूसरी तरफ 13000 रूपय से भरा बैग लौटकर जीता लाखों दिल

खबर हज़रतगंज थाना क्षेत्र की है ।जहां पर शॉर्ट सर्किट की वजह से होडिंग में आग लग गई। सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचे अनिल सिंह और मामला की गहराई देखते हुए दमकल विभाग को काल किया । जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस व लोगों और दमकल के सहयोग से आग पर तुरंत काबू पाया और बड़े हादसे को होने से बचाया जहां दोनों ही मामले लखनऊ के हैं।

लखनऊ पुलिस नागरिकों की सेवा में तत्पर

लखनऊ पुलिस राजधानी के नागरिकों की सुरक्षा एवं हितों के ध्यान में हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं। लखनऊ पुलिस के ऐसे अफसरों एवं पुलिसकर्मी को शत शत नमन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here