लखनऊ के CMS के 11 वर्षीय छात्र व्योम ने 35 रिकॉर्ड अपने नाम कर मचाया धूम, जीता योगी आदित्यनाथ का दिल

0
669
views
लखनऊ के CMS के 11 वर्षीय छात्र व्योम ने 35 रिकॉर्ड अपने नाम कर मचाया धूम, जीता योगी आदित्यनाथ का दिल

जिस उम्र में बच्चे खेल खुद और घूमने में अधिक रुचि दिखाते हैं। वहीं लखनऊ के निराला नगर में रहने वाले सीएमएस के 11 वर्षीय छात्र व्योम आहूजा ने वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसकी कल्पना इस उम्र में करनी मुश्किल है। व्योम आहूजा के माता का नाम दिया तथा पिता का नाम निखिल है जो की एक बिजनेसमैन हैं। दोनों ने अपने बच्चे को ऐसी परवरिश  दी की अब एक आइडियल पैरेंट के रूप में जाने जाते हैं। जहां कई अभिभावक इन अभिभावक से प्रेरणा ले रहे हैं।

छोटी सी उम्र में होनहार बालक व्योम ने रिकॉर्ड  की झड़ी लगा दी है, जो बड़े-बड़े धुरंधर अपने पूरे जीवन कैरियर में नहीं कर पाते वो व्योम ने किया है ।  11 वर्षीय होनहार व्योम ने खेलकूद, संगीत, ज्ञान विज्ञान आदि क्षेत्रों में 35 रिकॉर्ड दर्ज किए हैं ।

प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित

लखनऊ के CMS के 11 वर्षीय छात्र व्योम ने 35 रिकॉर्ड अपने नाम कर मचाया धूम, जीता योगी आदित्यनाथ का दिल

गौरतलब है कि लखनऊ के होनहार व्योम आहूजा को साल 2021 में प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के अवार्ड से भी नवाजा गया है ।वह ज्ञान विज्ञान के साथ खेलकूद एवं संगीत में भी दक्ष है जहां उनकी बराबरी करना मुश्किल है।

संगीत में महारत हासिल

लखनऊ के CMS के 11 वर्षीय छात्र व्योम ने 35 रिकॉर्ड अपने नाम कर मचाया धूम, जीता योगी आदित्यनाथ का दिल

11 वर्षीय लखनऊ के निराला नगर निवासी व्योम आहूजा को 12 तरीके के वाद्य यंत्र बजाने आता हैं । 11 वर्ष में 12 तरीके के अलग अलग वाद्ययंत्र बजाना किसी भी इस उम्र के बच्चे के लिए बेहद मुश्किल है। लेकिन व्योम ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, जज्बे एवं पैशन को पूरा करते हुए कुल 12 तरीके के वाद्य यंत्र अपनी महारत हासिल की है।

नाट्य कला अकादमी नुक्कड़ नाटक में भी है विशेष रुचि

आपको बता दें कि हम लखनऊ के निराला नगर के सीएमएस के छात्र हैं जहां पूरा स्कूल एवं प्रदेश इन पर गर्व करता है । व्योम प्रतिभावान है और आलराउंडर हैं ।नाट्य कला एवं नुक्कड़ नाटक में भी विशेष रुचि रखते हैं उन्हें अलग-अलग जगहों पर नुक्कड़ नाटक के साथ नाट्य कला के लिए भी आमंत्रित किया जाता है जहाँ वह अपना हुनर दिखाते हैं।

योगी आदित्यनाथ के सामने दिखा चुके हैं अपने बांसुरी का हुनर

गौरतलब है की होनहार व्योम आहूजा ने महज 2 साल चार महीने की उम्र में बांसुरी वादन शुरू कर दी थी। व्योम ने सीएम आदित्यनाथ जी के सामने बांसुरी वादन कर जीत लिया था उनका दिल जहाँ योगी आदित्यनाथ ने ओजस्वी व्योम की बेहद तारीफ की थी ।

कई रिकॉर्ड कर चुके हैं अपने नाम

लखनऊ के व्योम आहूजा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं ।जिसमें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन में काफी ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं यह 11 वर्षीय व्योम।  महज 2 साल की उम्र में बंजी जंपिंग कर एशिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। वही दो बार फ्यूचर कला में अवॉर्ड हासिल किया था। एशिया और फॉर यूनिवर्स अवार्ड भी जीत चुके हैं व्योम। लखनऊ को ऐसी प्रतिभा पर गर्व है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here