धर्म ही जीवन का आधार है, इस कड़ी को जीवंत करने के लिए भारतीय रेलवे सस्ते टूर पैकेज में अभी तक स्लीपर श्रेणी में धार्मिक यात्रा करवा रही थी। वहीं यात्रियों के लिए बुरी खबर आ रही है जहां अब आईआरसीटीसी अब इस सेवा को मुसाफिरों के लिए बंद करने जा रही है। मैं आपको बता दें कि लखनऊ से आखरी भारत दर्शन ट्रेन 7 मार्च को अयोध्या के रास्ते से चलाई जाएगी। इसके बाद लखनऊ के यात्री इस सेवा का उपयोग नहीं कर पाएंगे। जहां अब यात्रियों को दिए जाने वाले सब्सिडी को भी खत्म करने के निर्देश रेलवे मंडल द्वारा दिए जा चुके हैं। आगे बात करते हैं विकल्पिक रास्ता जिसे अब रेलवे शुरू करने जा रही है।
भारत दर्शन की ट्रेन की जगह चलगी गौरव ट्रेनें

गौरतलब है कि आईआरसीटीसी ने मार्च से भारत दर्शन की ट्रेनों को बंद करने का ऐलान किया है जिसके आधिकारिक पुष्टि भी की जा चुकी है वह इसकी जगह पर गौरव ट्रेनों को संचालित किया जाएगा आपको बता दें कि इससे यात्री भारत दर्शन तो कर पाएंगे लेकिन जहां उन्हें पहले भारत दर्शन ट्रेनों में 50 फ़ीसदी तक की सब्सिडी मिल जा रही थी वही गौरव ट्रेनों में इस सब्सिडी को खत्म कर दिया जाएगा जहां गौरव ट्रेनों को निजी कंपनियों को चलाने के लिए दिया जाएगा।
पहले मिलती थी यह सुविधाएं
गौरतलब है कि भारत दर्शन ट्रेनों में मुसाफिर स्लीपर श्रेणी में सफर करते थे जहां उन्हें भोजन के साथ-साथ स्थानीय भ्रमण के साथ रहने की व्यवस्था भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी करती थी वही यात्रा में आने वाले कुल लागत का लगभग 50 फ़ीसदी हिस्सा सब्सिडी के रूप में रेलवे बोर्ड देता था वहीं अब इस सुविधा को आईआरसीटीसी बंद करने जा रही है उसकी जगह पर गौरव ट्रेनों को चला जाएगा जिसमें की फिक्स रेट होंगे।
अब हर दर्शन ट्रेनों में नहीं मिलेगी सब्सिडी
गौरतलब है कि भारत दर्शन ट्रेनो को बंद कर गौरव ट्रेनों का संचालन निजी कंपनियों द्वारा करवाया जाएगा जिसमें की एक फिक्स टैरिफ पूरे टूर पैकेज की होगी जहां पर मुसाफिरों को अब सब्सिडी नहीं दिया जाएगा जहां पहले लगभग ₹10000 में यात्रा हो पा रही थी वही अब उस यात्रा को करने के लिए 15 से ₹20000 मुसाफिरों को खर्च करने पड़ेंगे।










