लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बड़ी अपडेट, 100 किमी की रफ्तार से 38 मिनट में होगा सफर पूरा, 30 महीने में होगा बनकर तैयार

0
1369
views
Big update on Lucknow-Kanpur Expressway, the journey will be completed in 38 minutes at the speed of 100 km, will be ready in 30 months
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बड़ी अपडेट, 100 किमी की रफ्तार से 38 मिनट में होगा सफर पूरा, 30 महीने में होगा बनकर तैयार Picture: Lucknow News 24 ( DEMO PICTURE )

लखनऊ से कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस का निर्माण लोग बेहद बेसब्री के साथ कर रहे हैं। जहां कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पीएनसी इंफ्राटेक ने टेंडर वार अपने नाम कर लिया है। जहां अब पीएनसी इन्फ्रास्ट्रक्चर पैकेज 1 के तहत 17.15, पैकेज 2 के अंतर्गत 45.24 किलोमीटर एक्सप्रेस का निर्माण करती नजर आयेगी। आपको बता दें की बीड वैल्यू 2926 करोड़ की थी जिसके उपरांत पीएनसी इन्फ्रास्ट्रक्चर को लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेस बनाने का कार्य को सौंपा गया है।

कितने दिनों में बनकर तैयार होगा लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे

Big update on Lucknow-Kanpur Expressway, the journey will be completed in 38 minutes at the speed of 100 km, will be ready in 30 months
Picture : Lucknow News 24 ( demo Picture )

आपको बता दें की साल 2022 के फरवरी में बीडिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं आपको बता दें की लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेस को 30 महीने में पूरा कर लिया जाएगा, जहां साल 2024 में बड़ी सौगात लखनऊ कानपुर वासियों को भी दी जायेगी।

चुनावी कनेक्शन

आपको बता दें की साल 2024 में चुनावी कनेक्शन के साथ भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। जहां इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का लोकार्पण खुद नरेंद्र मोदी करते नजर आ सकते हैं वहीं नितिन गडकरी के अनुसार इस साल और भी कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया जाना है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

63 किलोमीटर का सफर 38 मिनट में होगा पूरा

हाई टेक 3M टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जायेगा। वहीं आपको बता दें की HAM मॉडल पर एक्सप्रेस वे का निर्माण पीएचसी इन्फ्रास्ट्रक्चर करेगी। जहां शहीद पथ, बंथरा, बानी, दतौली, कांठा, तोरा, नियोर्णा, अमरसस होते हुए रिंग रोड होते हुए कानपुर पहुंचेगी।

8 लेन की बनेगी एक्सप्रेस

गौरतलब है की यह एक्सप्रेसवे 8 लेन की स्ट्रक्चर बनाई जायेगी। जिसमें ही कुल 6 लेन का एक्सप्रेस लखनऊ से कानपुर की ओर बनेगा, भविष्य जनसंख्या के दवाब को देखते हुए 8 लेन प्रस्तावित किए गए हैं। आपको बता दें की 100 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से गाडियां इस रोड पर दौड़ेगी।

एक्सप्रेस वे पर अलग अलग सुविधाएं होंगी

आपको बता दें की पेट्रोल, सीएनजी क्लिनिक 24 7 रेस्टुरेंट, वर्कशॉप, इमरजेंसी भवन आदि की सुविधा होगी। पेट्रोलिंग के लिए अलग दस्ते को भी नियुक्त किया जायेगा। आपको बता दें की 17 कंपनी टेंडर का हिस्सा थी जिसमें ही 14 फीसदी कम कोट पर के पीएनसी ने बीड जीती। टर्म एंड कंडीशन के अनुसार किसी भी हाल में 2024 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की दरकार कंपनी की होगी। आपको बता दें की 20 वर्ष पूर्व हाइवे का निर्माण पीएनसी ने किया था वहीं एक बार फिर से इस बड़ी ड्रीम प्रोजेक्ट को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि लोगों का यह भी मनाना है की लखनऊ से निकलते निकलते ही भीड़ की वजह से काफी समय लग जाता है जिसके लिए आउटर रिंग रोड पर भी व्यवस्था बनाई जायेगी।

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे को लखनऊ कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के रूप में बनाया जाएगा लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे एनएच 27 से शुरू होगा कानपुर तक पहुंचेगाशहीद पथ से होकर यह एक्सप्रेस-वे 6 लेन की होगी और सेंट्रल डिवाइडर पर सिंगल पिलर पर बनाया जायेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here