
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रफ़्तार का कहर थम नहीं रहा है। जहाँ पिछले दो दिनों में दो सड़क सड़क हादसे में दो लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है । आज गवर्नर हाउस के पास हाई सिक्योरिटी जोन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां लाश ले जाने वाली वाहन जिसकी गाड़ी संख्या यूपी 78 N 8846 ने महिला को रौंद दिया। जिसकी वजह से उस महिला की दर्दनाक मौत हो गई ।
जानकारी मिलने के साथ हजरतगंज कोतवाली में अफरा-तफरी मच गई, वही भीड़ जुटने का सिलसिला हाई सिक्योरिटी जोन पर बढ़ने लगा।गौरतलब है किया घटना गवर्नर हाउस हाई सिक्योरिटी जोन में हुआ जहां तेज रफ्तार वाहन ने महिला को रौंद दिया ।
हजरतगंज कोतवाली का मामला

हजरतगंज कोतवाली के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और उसके तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है। मामला को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत आरटीओ में गाड़ी संख्या देकर पहले गाड़ी चालक की शिनाख्त के लिए दबीस देना शुरू कर दिया है।
आपको बता दें की घटना इतनी भयावह थी की पलक झपकते ही सब कुछ खत्म हो गया। पुलिस ने तुरंत आरटीओ ऑफिस में गाड़ी नंबर देकर गाड़ी के मालिक को इस घंटा की सूचना दी। यही नहीं तुरंत ड्राइवर के संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर ड्राइव को पकड़ने के लिए पुलिस लग गई है।
बीती दो दिन में है दूसरा मामला

राजधानी लखनऊ में यह पिछले 2 दिन में दूसरा मामला है ।जहां 20 तारीख को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रोड पार कर रहा है युवक को टक्कर मार दी। युवक का नाम नीरज यादव बताया जा रहा है, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । मामला बख्शी तालाब थाना क्षेत्र का है।
लखनऊ में कुछ वाहन ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ाते हुए तेज गति से वाहन भगा रहे हैं ।वहीं राजधानी में अब दुर्घटना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है ।हालांकि ट्रैफिक पुलिस मुस्तैदी के साथ हर क्षेत्र में अपना कार्य करती नजर आ रही है । लेकिन बावजूद सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत लखनऊ में दर्ज की जा रही है जोकि अपने आप में बेहद चिंता का विषय है ।लोग ट्रैफिक नियम का पालन करें एवं जेबरा क्रॉसिंग पर सिग्नल के बाद ही क्रॉस करें यह जनता से अपील की जा रही है अन्यथा कोई भी घटना घटित हो सकती है।
ट्रैफिक पुलिस वालों की लोगों से अपील
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन को न्यूनतम स्पीड पर चलाएं ।ट्रैफिक नियमों का पालन करें जेबरा क्रॉसिंग पर लोगों की आवाजाही देखते हुए अपनी वाहनों को आगे बढ़ाएं।









