
लखनऊ 21 अगस्त : केंद्र सरकार उड़ान स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मिनी एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है। जहाँ अब अलीगढ़ से लखनऊ का सफर अब महज 60 मिनट में हवाई मार्ग द्वारा पूरा किया जा सकेगा। अलीगढ़ एयरपोर्ट को अभी डीजीसीए से ऑपरेटिंग लाइसेंस की स्वीकृति नहीं मिली है ,लेकिन प्रोसेस जारी है । प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को लाइसेंस के लिए आवेदन पहले ही दे दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार की शानदार पहल
लखनऊ से अलीगढ़ को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए यूपी सरकार संकल्पित नजर आ रही है ।जहां केंद्र सरकार के उड़ान स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मिनी एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है ।वही ऑपरेटिंग लाइसेंस की स्वीकृति मिलने के साथी लखनऊ से अलीगढ़ एवं अलीगढ़ से लखनऊ की डायरेक्ट फ्लाइट चलेंगी और महज 60 मिनट में लखनऊ से अलीगढ़ का सफर तय किया जा सकेगा ।
लखनऊ से अलीगढ़ उड़ने वाली फ्लाइट में इतनी होगी सीटें
गौरतलब है अलीगढ़ में ऑपरेटिंग लाइसेंस की स्वीकृति मिलने के पश्चात लखनऊ-अलीगढ़ हवाई सेवा की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी ।वहीं प्रारंभ में लखनऊ से अलीगढ़ आने वाली फ्लाइट में 20 सीटर प्लेन उड़ान भरेगी। वही धीरे-धरे एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार धीरे-धीरे फ्लाइट की सीटों और फ्लाइट को भी बढ़ाया जाएगा।
लखनऊ से अलीगढ़ जाने वाली फ्लाइट का कितना होगा किराया

गौरतलब है कि लखनऊ से अलीगढ़ जाने वाली 20 सीटर फ्लाइट शुरुआत में उड़ान भरेगी जिसका किराया संभवत ढाई हजार रुपए होगा। वही यूपी सरकार को विश्वास है कि जल्द ही ऑपरेटिंग लाइसेंस की स्वीकृति उन्हें मिल जाएगी ।इसके बाद लखनऊ से अलीगढ़ की दूरी महज 60 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
टर्बो एविएशन को लाइसेंस मिलने की संभावना

गौरतलब है कि लखनऊ से अलीगढ़ के लिए उड़ान भरने का लाइसेंस टर्बो एडिशन को मिल सकता है जिसके लिए टर्बो एविएशन ने संचालन के लिए अपना प्रस्ताव प्रशासन को पेश किया था।
अलीगढ़ बन रहा है स्मार्ट सिटी
अलीगढ़ का हो रहा है चौमुखी विकास स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत यूपी के 10 शहरों में से अलीगढ़ का भी नाम शामिल है। गौरतलब है कि जनपद अलीगढ़ में मेट्रो सिटी ट्रेफिक कंट्रोल सिस्टम के तहत जाम में फंसे रहने की समस्या से लोगों को छुटकारा मिला है ।वही सिटी परियोजना में 20 चौराहे स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन आदि की सुविधाएं भी पहुंचाई गई है ।
अलीगढ़ का पहला सिक्स लेन रोड का कार्य हुआ तेज़

अलीगढ़ का पहला सिक्स लेन दिल्ली कानपुर हाईवे रोड पर निर्माणाधीन है जिसके लिए कार्य शुरू है। आपको बता दें कि 3000 ताला हार्डवेयर की इकाइयां अलीगढ़ में मौजूद है। जहां प्रत्येक वर्ष ₹10000 करोड़ की कारोबार यहां से की जाती है। वही डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत अलीगढ़ में अब गन, ड्रोन आदि बनाने के यूनिट्स भी लगाए जा रहे हैं।
अलीगढ़ का ताला अब केवल घरों की हिफाजत नहीं बल्कि अलीगढ़ का बना सुरक्षा हथियार करेगा बॉर्डरों की सुरक्षा
अलीगढ़ में कुल 1500 करोड़ का निवेश डिफेन्स कॉरिडोर के अंतर्गत हुआ है । आपको बता दें की 20 कंपनी के लिए कुल 55 हेक्टेयर की जमीन आवंटित की गई है । अलीगढ़ में अब एंटी ड्रोन सिस्टम, गोला बारूद , ऐरोस्पेस मेटल जैसे चीजों का निर्माण किया जायेगा । अलीगढ़ की पहचान अब बदलने वाली है । जहाँ फ्लाइट की सुविधा के बाद कनेक्टिविटी और भी बढ़ जाएगी ।









