
राजधानी लखनऊ में कोरोना के बाद अब डेंगू अपने पांव पसारता नजर आ रहा है। जहां 1 दिन में डेंगू के सर्वाधिक 26 मरीज मिलने से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
राजधानी लखनऊ में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है ।गौरतलब है कि 26 मरीज एक साथ मिलने के बाद लखनऊ को हाई अलर्ट में रख दिया गया है । एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिंता जताई है गौरतलब है कि पॉजिटिव पाए गए पीड़ितों के इलाज में हॉटस्पॉट बनाकर डेंगू प्रभावित मरीजों का इलाज करवाया जा रहा है।
स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप
आपको बता दें कि राजधानी के 14 मरीजों में का टेस्ट 12 में स्टेट लैब से पुष्टि स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। दूसरी ओर वायरल बुखार ने भी लखनऊ में कहर मचा दिया है । जहाँ लोहिया अस्पताल में 80 केस, बलरामपुर अस्पताल में 50 केस, 50 केस लोकबंधु अस्पताल में, रानी लक्ष्मी बाई में 30 तथा भाऊराव अस्पताल में 30 केस दर्ज किये गए , 500 बुखार से पीड़ित मरीज सीएचसी और पिएचसी पहुचें ।
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में सर्वाधिक केस में दर्ज

1 दिन में डेंगू के सर्वाधिक मामले लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में आये ।जहां एक दिन में बलरामपुर अस्पताल में 11 मरीजों की पुष्टि की गई ।दूसरी ओर लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल की ओपीडी में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई ।जितने भी गंभीर डेंगू के मरीज थे उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है ।वह आपको बता दें कि हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में 4 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है जिनमें से 2 लोगों को जिनकी स्थिति नाजुक थी उन्हें भर्ती कराया गया।
एहतियात बरतें
गौरतलब है कि आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो राजधानी लखनऊ में जनवरी 2021 से अब तक कुल 170 डेंगू के किए जा चुके हैं ।वही बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह ले ।अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक ना खाएं ऐसा नरेंद्र देव जी जो की बलरामपुर अस्पताल में डॉक्टर है उन्होंने यह संदेश दिया है।
बचाव व लक्षण
कूलर आदि में पानी की जमने से रोंके । हर हफ्ते कूलर आदि की सफाई करें। बच्चों को फुल कपड़ा पहनाये । घर में कीटनाशक का प्रयोग करें । पानी भराव होने की स्तिथि में तुरंत नगर निगम को इसकी सूचना दें । साफ़ सफाई का अपने आसपास ख्याल दें ।
तेज बुखार का आना । पैरो में जोर का दर्द रहना । शरीर में लाल चिक्कते का होना । आंख में दर्द और लाल रहना ।नाक, मुँह , मसूड़े में खून का आना । जी मिचलाना, जोड़ो में दर्द होना आदि डेंगू के लक्षण बताये गए हैं ।
फैजुल्लाह गंज के पास सर्वाधिक खतरा
मौसमी बारिश की वजह से फैजुल्लाह गंज की स्तिथि किसी से छुपी नहीं है । जहाँ जल भराव के कारण डेंगू का हॉट स्पॉट बना हुआ है । लोगों को मदद पहुंचे जा रही है, लेकिन कई स्थानों पर अभी राहत का काम किया जाना है बांकी । अगर जल्द ही डेंगू की रोकथाम के लिए कार्य नहीं किया गया तो मामला लखनऊ में काफी बिगड़ सकता है ।









