लखनऊ का थप्पड़ कांड अब अपने आखिरी चरण में आता दिखाई दे रहा है। जहां सूत्रों के हवाले से खबर है की रविवार को , आरोपी प्रदर्शनी से पुलिस ने करीब प्रश्न नगर में 2 घंटे की पूछताछ की इस दौरान विवेचक ने प्रियदर्शनी से कई सवाल कई तीखे सवाल किए सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि प्रदर्शनी निवेशक के सामने अपनी गलती को स्वीकारा बल्कि कैब ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई करने पर उन्हें पछतावा भी हुआ।
वजीरगंज के जगत रोड में रहने वाले कैब ड्राइवर सहादत अली को 30 जुलाई को कृष्णा नगर के अवध हॉस्पिटल चौराहे पर केसरी खेड़ा कॉलोनी में रहने वाली प्रदर्शनी ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग के आरोप में कैब ड्राइवर व उनके दो भाइयों को हवालात में बंद कर दिया। शांति भंग का चार्ज लगाते हुए दोनों पर कार्रवाई हुई ।वही कैब छोड़ने के एवज में ₹10000 रुपए वसूली करने पर कृष्णा नगर थाने की भी खूब फजीहत भी हुई ।

जहां कृष्णा नगर में तैनात इंस्पेक्टर महेश दुबे उपनिरीक्षक मोहम्मद मनान तथा भोला खेड़ा चौकी के हरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर होना पड़ा। इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जाँच हो इसलिए इस मामले को डीसीपी ख्याति गर्ग ने कृष्णा नगर कोतवाली से बंथरा थाने शिफ्ट कर दिया।
विवेचक के तीखे सवाल
विवेचक बंथरा इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने रविवार को प्रदर्शनी को तलब किया ।प्रदर्शनी अपने माता पिता के साथ कृष्णा नगर थाने पहुंची। जहां इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने युवती से पूछा कि आप इतनी रात कहां जा रही थी? आखिर कौन सी ऐसी वजह थी कि आपने कैब ड्राइवर को इतनी बेरहमी के साथ पीटा? कैब ड्राइवर ने मोबाइल तोड़ने पर पैसे लूटने का भी आरोप लगाया है इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? प्रदर्शनी ने कहा कि वो बीमार है तो तुरंत उनसे विवेचक ने पूछा तेरा बीमार थे तो घर से अकेले क्यों निकली?
माफ़ी की गुहार
प्रियदर्शनी के अनुसार अगर वह कैब ड्राइवर को हाथ दिखाकर रोकती नहीं तो वह उन्हें कुचल देता ।कैब ड्राइवर ने इसके बाद बदतमीजी की इसके बाद उन्हें गुस्सा आया एवं उन्होंने खींचकर उसकी पिटाई कर डाली। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदर्शनी ने घटना को लेकर गलती स्वीकारी है एवं क्या ड्राइवर की पिटाई पर उन्हें पछतावा भी है। उनका कहना है कि वह बीमार है और माफ़ी की गुहार लगाई है ।










