गोमतीनगर में पति के साथ जा रही पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़, बाइक को रोक किया छेड़छाड़, तोड़ा मोबाइल, राहगीरों ने की दंपति को मदद

0
1211
views
Molestation with wife going with husband in Gomtinagar, tampered with bike, broke mobile, passersby helped the couple
(प्रतीकात्मक फ़ोटो)सभार :thehindu

लखनऊ 14 अगस्त : इंद्रानगर निवासी  महिला के अनुसार वह अपने पति के साथ गोमती नगर कल रात के करीब 11 बजे जा रही थी । रास्ते में ही कुछ मनचलों ने दंपति की कार से पीछा करना शुरू किया वहीं दंपति बाइक से अपने घर गोमती नगर वापसी लौट रहे थे। कुछ देर तक दंपति ने नजरंदाज किया लेकिन मनचले का साहस बढ़ता गया और वे और बदतमीजी करने लगे ।

महिला ने मोबाइल से किया वीडियो लेने का प्रयास

महिला ने यह सब वारदात को फोन में कैद करना चाहा। वहीं मनचलों ने रिकॉर्ड करते देख उन्हे रोककर मोबाइल तोड़ दिया ।

ओवरटेक कर के दंपति का बाइक  रोका

इंदिरा नगर से मनचले दंपति का पीछा करते हुए गोमतीनगर तक आ गए थे। वहीं महिला ने मनचलों की हरकत देखकर मोबाइल निकल कर  रिकॉर्डिंग करना शुरू किया। यह देखकर  मनचलों ने हाईकोर्ट के पास गाड़ी ओवरटेक  कर के दंपति की बाईक को रोका ।वही अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।

मनचलों से घिरने के बाद  महिला और उसके पति ने जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया। आसपास खड़े राहगीर मदद की गुहार सुनकर दौड़ कर उनके पास आने लगे। ये देख  मनचले तुरंत गाड़ी में बैठ कर भाग खड़े हुए। इस वारदात के बाद दंपती विभूति खंड थाना पहुंचे ।जहां उन्होंने एफ आई आर दर्ज करें वही महिला ने कार का नंबर भी बताया।

विभूति खंड में हुआ केस दर्ज

गोमती नगर निवासी दंपति ने विभूति खंड थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं महिला ने कार का नंबर विभूति खंड के पुलिस को बताया ।विभूति खंड थाना प्रभारी ने मामले में एक्शन लेते हुए सीसीटीवी फुटेज मंगवाने का आदेश दे दिया है और आगे की कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here