लखनऊ 14 अगस्त: राजधानी लखनऊ में हाल में हुए यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित किए गए। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के घोषित रिजल्ट में काफी कमियां पाई जा रही है। जिस का सबसे बड़ा खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट हाई स्कूल 2021 के परिणाम की घोषणा की गई जहाँ 56,00000 से अधिक छात्र छात्राओं के परिणामों की घोषणा का ऐलान किया गया था ।
गौरतलब है इंटर के यूपी बोर्ड के लगभग 3500 छात्र-छात्राओं को केवल प्रमोट किया गया है। वहीं उनके नंबर के स्थान पर क्रॉस बना हुआ है। इसके बाद स्नातक में सभी कॉलेज अब अपने कट ऑफ निकाल रही है। वहीं ये छात्र कैसे अप्लाई करें इन्हे कुछ समझ नहीं आ रहा है।
अंक मिले नहीं तो स्नातक में प्रवेश कैसे मिले
लखनऊ के लगभग सभी महाविद्यालय में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जा रहे हैं ।जहां सभी विश्वविद्यालय में अपने कट ऑफ मार्क्स घोषित कर दिए हैं। वहीं जिन छात्रों के मार्स नहीं है उन्हें यह कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है कि वह किस तरह से स्नातक में दाखिला लें इसलिए वह आवेदन भी नहीं कर पा रहे हैं और अगर वह आवेदन नहीं कर पाएंगे तो मेरिट लिस्ट में उनका नाम आना असंभव है।
अभिभावक एवं शिक्षक दोनों ही परेशान
गौरतलब है कि अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएन मिश्रा जी के अनुसार उन्होंने छात्रों की विवरण बोर्ड को भेजे थे लेकिन उन्हें केवल उत्तीर्ण किया गया है उन्हें कोई भी मार्स नहीं दिए गए।लखनऊ के प्रायः सभी यूपी बोर्ड के स्कूलों में 5 से 10 छात्रों के मार्क्स शीट में गड़बड़ी पाई गई है।राजधानी लखनऊ के लगभग सभी बजट स्कूल में यह कमियां 5 से 10 बच्चों में पाई गई हैं। इससे छात्रों के साथ अभिभावक भी काफी परेशान हैं । बोर्ड ने असंतोष छात्रों से आवेदन मांगे हैं लेकिन उन छात्रों का क्या जिनके पास कोई नंबर ही नहीं है।










