लखनऊ में महंगे प्लेटफॉर्म टिकट से जल्द मिलेगी मुक्ति, इस तारीख से 30 की बजाय 10 में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

0
763
views
Lucknow: मेहगें प्लेटफॉर्म टिकट से जल्द मिलेगी मुक्ति, इस तारीख से 30 की बजाय 10 में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

लखनऊ 11 अक्टूबर:  भारतीय रेलवे ने प्लेटफार्म ने  प्लेटफार्म पर अत्यधिक भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफार्म टिकट को ₹10 से ₹30 अचानक कर दिया था। जिससे प्लेटफार्म पर भीड़ पर तो काबू पाया गया लेकिन आम जनता के जेब पर अतिरिक्त भार का बोझ जरूर पड़ा।

बिना प्लेटफॉर्म टिकट पर इतने का जुर्माना

रेल प्रशासन ने यह साफ किया था कि बेवजह रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश ना करें एवं प्रवेश करते समय प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ही प्रवेश करें ।चेकिंग के दौरान बिना प्लेटफार्म टिकट के पास जाने पर ₹500 का जुर्माना देना पड़ेगा।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बदलाव जल्द

Lucknow: मेहगें प्लेटफॉर्म टिकट से जल्द मिलेगी मुक्ति, इस तारीख से 30 की बजाय 10 में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

गौरतलब है यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे ने लखनऊ में जल्दी बढ़ाए गए प्लेटफार्म टिकट के दर को वापस से ₹10 तक लेकर आने की तैयारियां कर चुकी है वहीँ इसके लिए डेट भी दिए गए हैं।

लखनऊ में 31 दिसंबर 2021 तक रहेंगे ₹30 प्लेटफार्म के दाम

लखनऊ मंडल के पूर्वोत्तर रेलवे तथा उत्तरी रेलवे ने त्योहारों एवं स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 7 सितंबर से 31 दिसंबर 2021 तक प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को ₹30 तक कर दिया था ।वही यात्रियों को 1 जनवरी 2022 से एक बार फिर से ₹10 प्लेटफार्म टिकट मिलेंगे। वहीँ स्तिथि के अनुसार रेलवे इस विषय में बदलाव भी कर सकती है ।

इंदौर में ₹30 से ₹10 हुआ प्लेटफार्म टिकट

Lucknow: मेहगें प्लेटफॉर्म टिकट से जल्द मिलेगी मुक्ति, इस तारीख से 30 की बजाय 10 में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

बड़े जंक्शन ओं की बात की जाए तो भारतीय रेलवे ने हाल में ही इंदौर स्टेशन में प्लेटफार्म टिकट को ₹30 से ₹10 कर दिया है।

सीनियर डीसीएम जगतोश शुक्ल जी का बयान

त्योहारों एवं मौजूदा वर्तमान समय को देखते हुए प्लेटफार्म पर यात्रियों की संख्या को कम करने के लिए एवं भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत में इजाफा किया गया वही अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश को रोका जा सके यह पूर्वोत्तर रेलवे समेत रेलवे विभाग का संकल्प है इसी का पालन करते हुए कुछ दिनों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट को बढ़ाकर स्थिति को आंका जा रहा है।

साल 2014 में प्लेटफार्म टिकट का रेट

आपके जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म टिकेट जहां साल 2014 में 5 रूपये में मिल रहा था वहीं अब यह बढ़ कर 30 रूपये हो गया है। लोगों को अब बढ़े हुए प्लेटफॉर्म टिकेट की आदत भी होने लगी है। जहां अब लोग 30 रूपये देकर लखनऊ जंक्शन में प्रवेश करने में कतरा नहीं रहे ।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here