खुशखबरी: आईआईएम और शहीद पथ पर बनेगी हाई टेक रोड, इतनी साल टिकने ही होगी पूरी गारंटी

0
2108
views
Good news: High tech road will be built on IIM and Shaheed Path, there will be full guarantee to last so many years
खुशखबरी: आईआईएम और शहीद पथ पर बनेगी हाई टेक रोड, इतनी साल टिकने ही होगी पूरी गारंटी

लखनऊ 11 अक्टूबर : राजधानी लखनऊ में चल रहे गड्ढा मुक्ति अभियान अपने अंतिम चरण में है ।वही राजधानी लखनऊ में कई सड़क अब गड्ढा मुक्त हो चुके हैं, वहीं कुछ में काम बाकी है। इसके साथ ही एलडीए राजधानी में हाईटेक तरीके से सड़क बनाने जा रहा है ।नई तकनीक का उपयोग कर के  एलडीए पहले की तुलना में रोड को अधिक मजबूत एवं टिकाऊ करने की कोशिश में लगा हुआ है । इस कार्य में  कानपुर का एचबीटीयू एलडीए की पूर्ण रूप से सहायता करेगा।

शहीद पथ और आई एम पथ पर होगा निर्माण

गौरतलब है कि शहीद पथ से पिपरा घाट की तरफ तथा आई एम से हार्डिंग ब्रिज पक्के पुल की तरफ सड़क का निर्माण तेजी से शुरू किया जाएगा ।अक्टूबर के अंत तक इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा।

6 साल तक टिकने की होगी गारंटी

खुशखबरी: आईआईएम और शहीद पथ पर बनेगी हाई टेक रोड, इतनी साल टिकने ही होगी पूरी गारंटी

इस बार एलडीए एचबीटीयू कानपुर की सहायता से सरके बनाएगा नई तकनीक की वजह से सड़क 6 वर्ष तक चलेंगे। पहले फेज के लिए डीपीआर ग्रीन कॉरिडोर के लिए तैयार हो गया है। LDA ने शहर में पहले कई सड़कों में पॉलिथीन और डामर के मिश्रण से सड़कें बनाई थी और वह सड़कें काफी चली भी थी । सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के हाथो होगी वहीँ LDA मदद करता नज़र आएगा ।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी का बयान

राजधानी लखनऊ के विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी ने ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज के डीपीआर की समीक्षा कर ली है ।वही इस महीने के अंतिम हफ्ते में शिलान्यास करने के निर्देश भी पारित कर दिए गए हैं। इसके उपरांत एलडीए तेजी से कार्य शुरू करेगा।

गोमती नगर और जानकीपुरम में भी होंगे सड़कों के कार्य

खुशखबरी: आईआईएम और शहीद पथ पर बनेगी हाई टेक रोड, इतनी साल टिकने ही होगी पूरी गारंटी

आई एम पथ पर पहले होगा काम शुरू गौरतलब है कि अमूमन 4 वर्षों तक एक सामान्य सड़क चलती है। वहीं नई टेक्नोलॉजी के बाद 2 साल और अधिक सड़कें चलेंगे ।एलडीए नई तकनीक की सड़कें गोमती नगर तथा जानकीपुरम विस्तार में शुरू करने वाली है ।इसी के तहत जानकीपुरम में भी टेंडर कराया जा चुका है। वहीं सूत्रों के अनुसार बसंत कुंज योजना में भी नई तकनीक का इस्तेमाल सड़कों पर किया जाएगा जिससे सड़कों की आयु 2 साल तक अधिक बढ़ जाएगी ।

IIM और शहीद पथ पर दोनों तरफ से होंगे निर्माण इसके लिए टेंडर जल्द होंगे जारी

योजना के अनुसार पहली डीपीआर आ गई  है ।वहीं इसी महीने के आखिरी तक दूसरा डीपीआर भी आ जाएगा एवं अक्टूबर के अंत तक इन दोनों पदों का शिलान्यास भी कर दिया जाएगा ।वहीं एलडीए जमीन अधिकृत करने का कार्य करेगी इसके बाद टेंडर निकाल कर कार्य को प्रारंभ कर दिया जाएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here