यात्रीगण केवल 6 घंटे 15 मिनट में लखनऊ से पहुंचे दिल्ली, शताब्दी का रिकॉर्ड तोड़ तेजस एक्सप्रेस इस दिन से शुरू होने वाली है जानिए किराया 

0
1265
views
Tejas express ruuning from august
Bussiness today
 लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ जाने वाले यात्रिओं के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है ।जहां अब 7 अगस्त से तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली तक की सफर महज 6 घंटे 15 मिनट में पूरी करेगी। 7 अगस्त से तेजस एक्सप्रेस चलने वाली है और इसकी बुकिंग शुरू हो गयी है ।अगर आपने बुकिंग नहीं कराई है और अगर आप दिल्ली जाने के इच्छुक हैं तो आप तेजस एक्सप्रेस का आनंद जरूर लें।

महेज  6 घंटे 15 मिनट में लखनऊ से पहुंचे दिल्ली

DNA
आपको बता दें कि लखनऊ न्यू दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली पहुंचने में कुल 6 घंटा 45 मिनट लेती है, वहीं इसका रिकॉर्ड तोड़ते हुए तेजस एक्सप्रेस में 6 घंटा 15 मिनट में आपको लखऊ से दिल्ली पहुंचा देगा। वही आपको बता दें कि लखनऊ में ट्रेन 6:10 पर चलेगी और अपने गंतव्य दिल्ली 12:25 पर पहुंचेंगे।

ट्रेन में हैं 2 श्रेणी व उसका किराया (Ticket प्राइस तेजस)

 तेजस एक्सप्रेस में दो श्रेणी रखी गई है ।एसी चेयर कार और एक्सक्लूसिव चेयर कार एसी चेयर कार का किराया 1134 रुपए हैं वही एक्सक्लूसिव चेयर कार का किराया ₹2321 रखा गया है। यह ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है । यह हफ्ते में 4 दिन चलेगी ।

तेजस एक्सप्रेस का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 82501 आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से न्यू दिल्ली में 6 घंटे 15 मिनट में पहुंचेगी ।लखनऊ से चलकर के कानपुर और फिर गाजियाबाद और फिर अपने गंतव्य न्यू दिल्ली में रुकेगी । तेजस एक्सप्रेस महज  दो स्टेशन कानपुर सेंट्रल और गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी ।वही कानपुर सेंट्रल में यह 5 मिनट के लिए और गाजियाबाद में 2 मिनट के लिए रुकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here