यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अगर आप दीपावली में लखनऊ से मुंबई जाने या आने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें वरना हो ना जाये देरी

0
608
views
Lucknow to mumbai train on diwali
PTI

भारतवर्ष में अब अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। वहीं कई ऐसे भी राज्य हैं जहां पर अब पूर्ण अनलॉक किया जा चूका है ।वही कार्यालयों को भी अब धीरे-धीरे सौ फ़ीसदी एम्पलाई के साथ खोलने की कवायद चल रही है ।वही आपको बता दें कि दिवाली पर अभी से मुंबई से निकलने वाली लखनऊ के लिए ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है।

आलम यह है की वेटिंग लिस्ट बढ़ने लगे हैं। इस साल दीपावली 4 नवंबर को मनाया जाएगा । मुंबई सेंट्रल से निकलने वाली लखनऊ के लिए ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं है ।स्लीपर, एसी थ्री टियर, एसी टू टियर, AC-2 सीटिंग में भी टिकटें अब मौजूद नहीं है, वहीँ  लोग वेटिंग टिकट ले रहे हैं।

दीपावली वाले हफ्ते का स्टेटस

ANI
ट्रेन नंबर    ट्रेन  स्टेटस 
05066 मुंबई सेंट्रल से लखनऊ की ओर पनवेल गोरखपुर स्पेशल वेटिंग
02103 लोकमान्य तिलक गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल वेटिंग
02538 लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल वेटिंग
0039 बांद्रा टर्मिनस बरौनी स्पेशल वेटिंग

लखनऊ से मुंबई सेंट्रल को जाने वाली ट्रेन

लखनऊ से मुंबई सेंट्रल जाने वाली ट्रेनों में अगर सीट की बात की जाए तो :

  • 7 नवंबर में लोकमान्य तिलक एसी स्पेशल में थ्री टियर, एसी टू टियर में अभी सीट मौजूद है .
  • 7 नवंबर की तारीख में लखनऊ पनवेल एक्सप्रेस स्पेशल में सीट मौजूद हैं।
  • गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपर स्पेशल 0204 स्लीपर, एसी थ्री टियर, एसी टू टियर में सीटें मौजूद है।
  • गोरखपुर लोकमान्य तिलक स्पेशल 02537 में 7 तारीख को स्लीपर, एसी थ्री टियर, एसी 2-tier में सीटें मौजूद है।
  • लखनऊ बांद्रा टर्मिनल 09022 ट्रेन में एसी 3 टियर एसी टू टियर में सीटें मौजूद है।
  • बरौनी जंक्शन टू बांद्रा टर्मिनस 09009  स्लीपर एसी थ्री टियर एसी टू टियर में सीटें मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here