बीती रात लखनऊ के 1090 चौराहा से खबर आई।जहां 10 फीट लंबा और 25 किलोग्राम का अजगर निकलने से वहां से जा रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गई। अजगर इतना विशालकाय था कि किसने ऐसा सोचा नहीं होगा। पिछले दिनों काफी बारिश होने की वजह से कई जगहों पर सांप निकलने के मामले लखनऊ में आये हैं ।
आदित्य ने पाया अजगर पर काबू
गौरतलब है की विशालकाय अजगर की सूचना मिलते ही अपने काम को छोड़कर आदित्य मौके पर पहुंचे। अपनी टीम के साथ सांप का बचाव करने वाले आदित्य ने बताया की अजगर में बिल्कुल भी जहर नहीं है ।
राहगीरों ने फोन कर दिया भाई को संदेश
गौरतलब हो कि राहगीरों ने अजगर को देखकर तुरंत पुलिस स्टेशन फोन कर उन्हें सूचित किया ।घटना के बारे में जानने के साथ ही पुलिस टीम ने तुरंत वन्य विभाग की टीम को घटनास्थल पर बुला लिया।
स्नेक रेस्क्यू करने वाले आदित्य तिवारी ने मौके पर पहुंचकर अजगर पर काबू पाया ।आदित्य ने अपनी टीम की मदद से अजगर को काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया ।इसके उपरांत अजगर को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया स्नेक रेस्क्यू करने वाले आदित्य तिवारी जी का कहना है 10 फीट और 25 किलोग्राम के इस अजगर से किसी को कोई हानि नहीं है ।
आदित्य तिवारी को है सर्प से लगवा

गौरतलब है की आदित्य तिवारी को पहले से ही सर्प की प्रजातियों को बचाने में काफी दिलचस्पी थी। अतः खबर मिलने के साथ ही तुरंत वह मौके पर पहुंचे ।
जान बचाने का है जुनून
आदित्य के लिए यह नई बात नहीं, आदित्य ने कई बार सर्प पकड़ा है और वह ऐसे ही लोगों की मदद करते रहते हैं। जहां ऐसे मौके पर लोग उन्हें फोन करके बुलाते हैं। आदित्य के अनुसार पकड़ में आया अजगर में जहर नहीं हैं। लेकिन अजगर काफी ताकतवर होता है और उसके जकड़ से निकल पाना बेहद मुश्किल वह अपने शिकार को पहले जकड़ता है फिर उसे धीरे धीरे कर निगल जाता है।
अजगर को किया वन्य अधिकारियों के हवाले
गौरतलब है की आदित्य ने वन्य जीव अधिकारी को 10 फीट के अजगर को पकड़कर सुपुर्द कर दिया है। उनका कहना है प्रत्येक जीव का जीने का अधिकार है और उन्हें मारने के बजाय उनका संरक्षण होना चाहिए ।










