लखनऊ: अवैध वसूली करने वाले लखनऊ के ये 20+ पार्किंग बंद, देखें लिस्ट, नगर निगम ने लिया सख्त निर्णय

1
1058
views
Lucknow: These 20+ parking lots of Lucknow are closed for illegal recovery, see the list, the municipal corporation took a tough decision

लखनऊ 27 अगस्त :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई पार्किंग स्थान में अवैध वसूली की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी ।वही इसके लिए कई बार सोशल मीडिया पर चर्चाएं भी तेज हुई थी ।इस पर नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए लखनऊ के कुल 20+ अवैध पार्किंग स्थान को बंद किया है।

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी का बयान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने राजधानी के कुल 20+ अवैध तरीके से चल रहे पार्किंग संस्था को बंद करने के निर्देश दिए हैं । आपको बता दें कि इन पार्किंग के नाम पर जबरन वसूली की जाती थी। गौरतलब है कि नगर निगम के संज्ञान में आने के साथ ही यह बड़ा एवं सख्त निर्णय लिया गया है। प्रदेशवासियों के हितों में देखते हुए यह नगर निगम का सराहनीय कदम है ।गौरतलब है कि गुरुवार को इस पर कार्रवाई की गई एवं कई मॉल एवं अस्पताल के बाहर चल रहे अवैध वसूली वाले पार्किंग को तुरंत बंद किया गया।

पार्किंग में मूलभूत कमियां के वजह से कई अन्य पार्किंग को भी किया गया है चिन्हित

Lucknow: These 20+ parking lots of Lucknow are closed for illegal recovery, see the list, the municipal corporation took a tough decision

नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार उन्होंने यह साफ किया कि किसी भी पार्टी में मूलभूत सुविधाएं आवश्यक है। जिसमें पेयजल, शौचालय  होना अनिवार्य है। वहीं कई ऐसे लखनऊ के पार्किंग स्थल है जहां यह मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है ।वहीं नगर निगम ने उन्हें भी चिन्हित कर लिया और आगे की कार्रवाई की जाएगी ।वहीं अवैध वसूली करने वाले कई पार्किंग स्थलों को बैन किया गया है।

कठोर कार्रवाई के लिए हो जा तैयार

नगर आयुक्त ने साफ किया कि कोई भी अवैध वसूली करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा उन पर कई कार्रवाई की जाएगी ।।अगर कोई भी वसूली करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे गौरतलब है कि नगर निगम के जोनल अधिकारी ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर चुके हैं ।किसी व्यक्ति व संस्था द्वारा अवैध रूप से पार्किंग संचालित करने पर नियमानुसार उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं।

यह 20+ अवैध पार्किंग हुए बंद

एसआरएस मॉल के सामने अवैध पार्किंग
फन मॉल गोमती नगर के सामने पार्किंग
सरकार डायग्नोस्टिक सेंटर
फातिमा हॉस्पिटल
विवेकानंद हॉस्पिटल
मीराबाई मार्ग स्थित श्रीराम टावर के बाहर
अमीनाबाद  रोड
त्रिलोकनाथ रोड जनपथ मार्केट के बाहर वाली पार्किंग
शाहनवाज रोड स्थित सहारा गंज के सामने
चिड़िया घर के बाहर की पार्किंग
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मोरंग पार्क
आरटीओ ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर
विशाल मेगा मार्ट
लोहिया हॉस्पिटल
पलासियो मॉल
न्यू हॉस्पिटल
चंदन हॉस्पिटल
सिनेपोलिस मॉल
ब्लू मेडिकल निराला नगर
कपूरथला बाजार
मेगा मार्ट टेढ़ी पुलिया

 

1 COMMENT

  1. All such parking owners must be penalised as they charged illegal money and even do not give any parking slip and also misbehave with the common man. Along with this they also create traffic congestion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here