
लखनऊ में बीती रात लखनऊ CM हाउस के पास भीषण सड़क हादसा हुआ ।जब रेड लाइट पर रुकी हुई स्कॉर्पियो जिसकी गाड़ी संख्या UP21CF7326 बताई जा रही है उसे पीछे से आकर आई -20 जिसकी गाड़ी संख्या उप 32 GV 1546 ने ठोक दिया। टक्कर इतनी भीषण थी थी एयर बैग खुल गए । जिससे I-20 में सवार 2 युवक और एक युवती जान बच गई ।
राहगीरों और पुलिस का लगा जमावड़ा

गौरतलब है की राहगीरों और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। जहां आई ट्वीट जिस गाड़ी ने दुर्घटना की थी उसमें तीन लोग सवार थे जिसमें की दो युवक जिनकी उम्र 21 साल की बताई जा रही थी वह थे वहीं एक युवती थी। राहगीरों ने बताया की ड्रिंक एंड ड्राइव का मलाला है। लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई।
तेज रफ्तार का कहर

दुर्घटना में दोनों कारों को काफी क्षति पहुंची है। इसका अंदाजा फोटो देख के लगाया जा सकता है जहां I I-20 की बोनट पूरी स्कॉर्पियो के अंदर घुस गई है। गनीमत यह रही की किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि दोनों कार में बैठे लोग को चोट आई है।
पुलिस ने कार से युवक और युवती को निकाला
दुर्घटना के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची । पहले से ही मौके पर काफी अफरा तफरी मची हुई थी। काफी भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई थी वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो में बैठे कुछ लोग तथा i20 में बैठे हैं उन 3 लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित अपने साथ ले गई। गाड़ी को मौके वारदात पर छोड़ दिया गया। जिसके बाद उसे सड़क के हटाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला हुआ तो जुर्माने के साथ हो सकती है सजा
गौरतलब है की वहां पर मौजूद राहगीरों ने चालक जो की लगभग 21 साल के आसपास के थे, उसकी ड्रिंकिंग की पुष्टि की है। वहीं अगर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज होता है तो युवक पर जुर्माना के साथ सजा भी हो सकती है। वहीं गाड़ी से डिवाइडर की भी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई करनी होगी।









