शाबास पुलिस: चारबाग स्टेशन के बाहर अचेत बेसहारा वृद्ध महिला को कराया अस्पताल में भर्ती, हर तरफ हो रही है प्रसंशा

0
883
views
pic credit : Twitter

लखनऊ 7 सितम्बर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद सराहनीय खबर आ रही है ।जहां पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात लखनऊ पुलिस का मानवीय चेहरा चारबाग स्टेशन के बाहर देखने मिला ।लखनऊ पुलिस ने एक ऐसी महिला की मदद से जोकि अचेत अवस्था में चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के गेट के बाहर पड़ी हुई थी। पूछे जाने पर पता चला कि महिला का कोई भी परिवार जन नहीं है महिला अकेली है स्टेशन पर गुजर-बसर करती है ।

अचेत अवस्था में चारबाग स्टेशन के बाहर सड़क पर पड़ी थी वृद्ध महिला

चारबाग स्टेशन के मुख्य द्वार पर जब महिला पुलिस टीम ने वृद्ध महिला को अचेत अवस्था में पाया तो तुरंत महिला पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया ।आसपास पूछे जाने पर यह पता चला कि महिला अकेले जीवन यापन करती है एवं उनका कोई भी परिवार जन नहीं है। स्टेशन के बाहर व मांग कर अपनी जीवन चलाते हैं।

चारों ओर हो रही है तारीफ

लखनऊ पुलिस ने एक ऐसी महिला की मदद की जो काफी वृद्ध हैं और किसी तरह मांग कर जीवन चलती है। ना रहने को छत, ना ही सुख दुख बाटने के लिए परिवार, बेबस लाचार वृद्धावस्था के कारण बीमारी से जूझ रही वृद्ध महिला की मदद करने के लिए लखनऊ पुलिस पुलिस की प्रशंसा है और हो रही है।

सीआरपीएफ लखनऊ की टीम ने आरपीएफ के सहयोग से तत्काल वृद्धा की मदद की

 

गौरतलब है कि जीपीआरएस टीम ने आरपीएस टीम के सहयोग से चारबाग स्टेशन के बाहर अचेत पड़ी महिला को ना केवल अस्पताल में दाखिल करवाया वहीं पूरी इलाज तक उनके साथ रहे। इसके उपरांत जीपीआरएस लखनऊ की टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि महिला की तबीयत ठीक है या नहीं ।वह एक अच्छा जीवन यापन कर पाए इसके लिए आगे कारगर कदम उठाने के उद्देश्य से अलग-अलग टीमों से बात की जा रही है ।जहां यूपीपी केयर के तहत एवं मिशन शक्ति के तहत वृद्धा के लिए वृद्ध आश्रम में जगह बनाने की तैयारी भी की जा रही है।

लखनऊ पुलिस का शुक्रिया

लखनऊ पुलिस के सराहनीय कदम को सभी लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसे पुलिस और ऐसे प्रशासन को राजधानी लखनऊ को दरकार है। हर मोड़ पर पुलिस हमारे साथ है और हमारे सुरक्षा के लिए प्रतिबंध है यह सच्चा उदाहरण आज लखनऊ पुलिस ने जन वासियों को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here