शाबास पुलिस: लखनऊ एयरपोर्ट से अंडरवियर में 4.5 करोड़ के सोने की खेप ले जाता शातिर हिरासत में, तस्करी में कस्टम हवलदार भी शामिल  

0
474
views
Vicious arrested carrying gold consignment worth 4.5 crores in underwear from Lucknow airport
Vicious arrested carrying gold consignment worth 4.5 crores in underwear from Lucknow airport. pic credit: jagran

लखनऊ : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट ( Chaudhary Charan Singh International Airport)  पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू की टीम को बड़ी कामयाबी मिली ,जब टीम ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से तस्करी का सोना लेकर निकल रहे शातिर को 9 किलो सोने के साथ इसी कीमत मार्केट में 4.5 करोड़ों पर लगाई जा रही है धर दबोचा।

गौरतलब है कि सऊदी अरब के रियाद प्रांत से आने वाली फ्लाइट से  शातिर लखनऊ लाए थे सोना

गौरतलब है कि सोने की तस्करी के मामले में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सोना बाहर निकलवाने के शक में एक कस्टम हवलदार को भी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस डीआरआई ने पकड़ा।

मिली थी टिप

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू (डीआरआई) को टिप मिली थी।सऊदी अरब की राजधानी रियाद से सोने के एक बड़ी खेप लखनऊ लाई जा रही है ।रियाद जाने वाली फ्लाइट लखनऊ में लैंड होने के बाद पैसेंजर्स बाहर निकल गए ।वहीं शातिर जिनके पास 9 किलो सोना था वह भी बाहर आ गए थे ।लेकिन पुलिस की टीम अलर्ट थी एवं उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए आगरा एक्सप्रेस वे में उन्हें रोक लिया एवं उनके पास से सोने के बिस्कुट को जप्त किया ।आपको बता दें यह 77 बिस्किट 9 किलो के कुल थे एवं इसे बेल्ट व अंडरवियर में बनी जेब में रखा गया था।

हवलदार की थी मिलीभगत

सोचने योग्य बात यह है कि मार्केट में जिस सोने की कीमत साढ़े  चार करोड बताई जा रही है। उस सोने को किस की मिलीभगत द्वारा एयरपोर्ट से बाहर लाया गया। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस टीम को जैसे शक हुआ उन्होंने शातिर हैंडलर से सख्ती की तो उसने सब उगल दिया। हैंडलर ने कस्टम हवलदार के मिले होने की बात की । यह भी बताया की सोना को लेकर वह मुजफ्फरनगर जा रहा था। इसके बाद हवलदार को भी हिरासत में ले लिया गया है।

आंकड़ों के आधार पर अरबों रुपए की होती है तस्करी

गौरतलब है की भारत में आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो अरबों रूपए की तस्करी होती है। कहां पुलिस की टीम केवल 20 से 30 प्रतिशत ही पकड़ पाते हैं। शातिर हर बार अलग अलग तरीकों से तस्करी करते हैं।  वहीं कस्टम हवलदार जिसकी लिप्तता पाई गईं है वह करीब 1.5 साल से लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यरत था, लिहाजा संदेह यह भी लगाया जा रहा है कि उसने ऐसी कई खेप निकलवाई होंगी ।जिसके विषय में जांच जारी है। बता दें की हाल में ही 20 अगस्त को सोने की 6 बिस्कुट जिसका वजन 699.840 ग्राम था उसे कस्टम विभाग ने लखनऊ एयरपोर्ट से पकड़ा था ।

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here