लीजिए यूपी में अब रिवर क्रूज का आनंद, यात्रा के साथ लाइव म्यूजिक व खान पान का आनंद, योगी सरकार का मास्टर स्ट्रोक

0
515
views
varanasi rriver cruiz : pic credit: Tour my india

यूपी में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हर दिशा में काम हो रहे हैं। जहां पर्यटन विभाग भी योगी आदित्यनाथ जी के अगुआई में नए आयामों को छू रहा है। इसकी का जीता जागता उदाहरण है यूपी में अब रिवर क्रूज का संचालन।

सुरेश कुमार (मंत्री व सांसद) : 5 तारीख से शुरू हो गया है यूपी में रिवर क्रूज

वाराणसी क्रूज

गौरतलब है की सुरेश खन्ना जी के अनुसार जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार की यह अनूठी पहल है। क्रूज का संचालन वाराणसी से चुनार के बीच गंगा नहीं के माध्यम से संपन्न होगा। सुरेश कुमार जी ने यह भी कहा की यह पहली बार होगा जब उत्तरप्रदेश आने वाले यात्री और पर्यटक लग्जरी यात्रा का अनुभव करेगें।

बिडिंग द्वारा दिया गया निजी कंपनी की 5 साल तक संचालन का ठेका

रिवर क्रूज के लिए 5 सितंबर से बुकिंग शुरू हो चुकी है। निजी कंपनी रो-रो और क्रूज का संचालन वाराणसी में कर रही है। बिडिंग के माध्यम से 36 लाख सालाना के दर पर रो-रो तथा 50 लाख सालाना के दर पर क्रूज तय की गई है।

क्रूज का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश में जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह बहुत ही शानदार कदम है ।वहीँ  रो-रो सर्विस वाराणसी के रविदास घाट से चुनार के लिए शुरू हो चुकी है। गौरतलब है की पर्यटनke मामले में देश में नंबर 1 है । जहाँ लाखों सैलानी उत्तरप्रदेश आते हैं।

वाराणसी से चुनार क्रूज टाइमिंग

क्रूज़ की टाइमिंग की बात की जाये तो क्रूज़ 9 AM से 5 PM शाम तक चलेगी।

बोर्डिंग स्पॉट

आपको क्रूज लेने के लिए रविदास घाट ,नागवा, वाराणसी आना होगा। जहाँ से क्रूज़ आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेगी।

टिकट

क्रूज की प्राइस प्रत्येक व्यक्ति 3000 रुपए हैं। सारे टैक्स मिलाकर।

क्रूज़ में सुविधाएं

सुविधाओं की बात की जाए तो क्रूज में आपको लग्ज़री का अनुभव होगा । सुबह का नाश्ता, लांच, डिनर के साथ लाइव संगीत का आनंद ले पाएंगे। चुनार घूमने के लिए टिकट, गाइड की व्यवस्था भी उसकी 3000 रुपए में समाहित है जो अपने यात्रा के लिए लिया है।

मुफ्त यात्रा

गौरतलब है की पांच वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के लिए यात्रा फ्री है। अगर आप वाराणसी में हैं या जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो आप रिवर क्रूज़ का आनंद जरूर लें । पर्यटन के साथ देश चुनार के किले के भी रहस्यों से रूबरू होने का यह अच्छा अवसर है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here