
लखनऊ 8 नवंबर : लखनऊ के मेट्रो स्टेशन पर लंगूरों की तैनाती करने का मामला सामने आया है। जहां लोगों को यह बातें सुनने में अटपटी जरूर लग रहीं हैं लेकिन इसके पीछे का सच बड़ा ही रोचक हैं। आगे खबर विस्तार से ।
लखनऊ के मेट्रो पर बंदरों का उत्पात जारी

गौरतलब है की लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर काफी तादाद में बंदर ने अपना बसेरा बना लिया हैं ।जहां अब राजधानी लखनऊ में ठंड के दस्तक देने के उपरांत बंदरों ने मानो लखनऊ मेट्रो को ही अपना स्थाई घर बना लिया है। जहां आए दिन बंदरों द्वारा लोगों के समान छीनने के साथ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
भूतनाथ, मवैया, बादशाह नगर से लेकर चारबाग तक में बंदरों का कहर
गौरतलब है की बंदरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है। जहां अब सीधी से लेकर लिफ्ट के आसपास भी यात्री जाने में बेहद सतर्क होकर निकल रहे हैं।
लखनऊ मेट्रो ने निकाली तरकीब ,लंगूर के कट आउट को किया मेट्रो स्टेशन में तैनात

आपको बता दें की मेट्रो में कार्य कर रहे अभिषेक जी से बात के दौरान पता चला की लंगूरों की आवाज और फोटो कट आउट का सहारा लेकर बंदरों पर काबू किया जा रहा है। जहां इस कदम से थोड़ी बहुत मदद ज़रूर मिल रही है।
लंगूर के फोटो कट आउट के साथ आवाज से भाग रहें हैं बंदर

लंगूर के फोटो कट आउट और आवाज से बंदरों की संख्या में कमी जरूर दर्ज की गई है वहीं अब यात्रियों को भी आने जाने में राहत का अनुभव हो रहा है। गौरतलब है लंगूर के कट आउटस को स्टेशन के सीडीओ और लिफ्ट के पास बांधकर लटकाया जा रहा है। जैसे कि राहगीरों को आसानी हो वहीं दूसरी ओर लंगूर के कट आउटस को की पोजीशन को भी नियमित अंतराल पर बदला जा रहा है।
पीछे से समान ले कर हो रहें हैं बंदर चंपत
गौरतलब है की कई यात्रियों के शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। जहां कई यात्रियों के फोन को बंदरों ने नुकसान पहुंचाया वहीं पिछले से आकर अचानक से समान छीन लेने की घटनाओं पर अब लंगूरों के कट आउट लगाने के बाद काफी कमी अंकित की गई है वहीं यात्रियों को भी सचेत रहने की अपील की गई है।









