
लखनऊ 8 नवंबर : दीपावली और भैया दूज के बाद जहां अब छठ पर्व के लिए राजधानी लखनऊ में यात्रियों की भारी भीड़ बस अड्डों पर देखी जा रही है। वहीं उत्तप्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों के सुविधाओं और सुलभताओं को ध्यान में रखते हुए चारबाग से संचालित साधारण बस सेवाओं के साथ अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन का निर्णय ले लिया है।
गोरखपुर और सुल्तानपुर के लिए चलाई जा रही हैं 30 अतिरिक्त बसें

बस डिपो के प्रबंधक श्री कुश जी के अनुसार चारबाग बस डिपो से गोरखपुर और सुल्तानपुर जाने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक हो गई है ।इसके तहत सुल्तानपुर और गोरखपुर के बीच कुल 30 अतिरिक्त बसों को लगाया गया है ।जहां यह बस यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है । बस चारबाग बस डिपो पर मौजूद है जहां पर बस भरने के साथ रवाना कर दूसरे बस को यात्रियों की सेवा के लिए लगाया जा रहा है। यह बस नॉनस्टॉप बसे हैं जैसे ही एक बस भर रही है वैसे ही दूसरे उसका प्रयोग यात्रियों को अपने गंतव्य पहुंचाने में करवाया जा रहा है।
बस स्टेशन चारबाग के संचालित साधारण बस सेवाओं का विवरण

त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ से साधारण बस सेवाओं को भी बहाल कर दिया गया है ।इसके तहत लखनऊ से 16 जगहों के लिए साधारण बसों का संचालन किया जा रहा था ।
1.लखनऊ से हैदरगढ़ जगदीशपुर सुल्तानपुर
2.लखनऊ से बाराबंकी भटियारी फैजाबाद
3.लखनऊ से अमेठी
4.लखनऊ से फतेहपुर लालगंज
5.लखनऊ से मोरावा
6.लखनऊ से शुकुल बाजार
7.लखनऊ से बछरावां महाराजगंज
8.लखनऊ से नगर राम
9.लखनऊ से भोजपुर सरेनी
10.लखनऊ से तिलोई
11.लखनऊ से बछरावां रायबरेली
12.लखनऊ से कानपुर
13.लखनऊ से फतेहपुर चित्रकूट
14.लखनऊ से फैजाबाद छपिया
15.लखनऊ से हरदोई
16.फैजाबाद क्षेत्र के विभिन्न डिपो की अधिकतम 200 किलोमीटर तक एवं अन्य क्षेत्रों के अधिकतम 150 किलोमीटर तक साधारण समय पूर्व संचालित रहेंगे ।
परिवहन निगम के अनुसार
गौरतलब है कि सभी यात्री जो कि वातानुकूलित जनरथ शताब्दी वोल्वो एवं लंबी दूरी की सेवाएं तथा अन्य शेष मार्गो हेतु आलमबाग बस टर्मिनल से संचालित की जा रही है। जहां आलमबाग बसों की पूछताछ एवं जानकारी के नंबर के लिए आप आलमबाग 94150 49544 उसका सेंटर में बात कर सकता है भाई कैसरबाग के लिए आप 99151 15343 पर बात कर सकते हैं।









