जल्दी मिलेगी लखनऊ वासियों को भी खुशखबरी
दिव्यांगजनों को मिलेगी यह 3 सुविधा
कोच में प्रवेश के लिए व्हील चेयर की पहुंचने की बेहतर स्पेसिंग की गई है, जिससे आसानी से व्हील चेयर को सीट तक लाया जा सके।CCTV भी इनस्टॉल किया गया है ।शौचालय में अब दिव्यांगजनों के अतिरिक्त सुगमता दो गई है।सीट और बर्थ को दिव्यांगजनों के सुविधा को लेकर अच्छी डिजाइनिंग की है।
एसी 3 टियर इकनॉमी कोच का हुआ किराया हुआ सस्ता

गौरतलब है एसी 3 टियर इकनॉमी कोच का किराया वर्तमान एसी थ्री टियर कोच के किराए के मुकाबले 8% सस्ता होगा। वही एसी 3 टियर इकनॉमी कोच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।जिसमें बर्थ में लाइट इंडिकेटर होंगे । CCTV भी इंस्टाल की गई है ।अग्नि सुरक्षा हेतु विश्वस्तरीय मानकों का प्रावधान किये गए हैं ।
सुगमता के साथ दिव्यांगों के लिए प्रवेश गेट,व्हीलचेयर आदि रखने के लिए जगह होगी।फोल्डेबल स्नेक्स टेबल, पानी के बॉटल रखने के लिए होल्डर,अलग रीडिंग लाइट के साथ मोबाइल चार्जिंग स्लॉट,ऊपर को जाने वाली बर्थ के सीढ़ियों को एर्गोनॉमिकली तरीके से डिजाइन किया गया है।फायर सेफ्टी के लिए विश्व स्तरीय मानक EN455445-HL3 का उपयोग किया गया है।
एसी 3 टियर का किराया और किनको होगा फायदा
जो यात्री अभी तक स्लीपर क्लास में सफर कर रहे थे और मंहगाई की वजह से एसी क्लास की यात्रा करने में घबड़ाते थे, उसके लिए यह विशेष अवसर होगा जहां वह नियमित 3 टियर एसी से लगभग 8 फीसदी कम किराया देकर एसी कोच का लाभ उठा सकते हैं। दूसरी ओर दिव्यांगजनों के सुविधा को लेकर अच्छी डिजाइनिंग की है।










