लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। जहां उज्जवला योजना के तहत हर घर में गैस सिलेंडर हो इस सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प के साथ इस मिशन पर लगे हुए हैं ।वहीं इस मिशन में इंडियन ऑयल ने रथ ऑन विल्स जिसे उज्जवला रथ का नाम दिया गया है उसका शुभारंभ कर दिया गया है। जिसके तहत अब लोगों को घर बैठे ही आसानी के साथ गैस कनेक्शन की सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
रथ ऑन व्हील का शुभारंभ लखनऊ में हुआ

गौरतलब है कि लखनऊ में रथ ऑन व्हील्स का शुभारंभ किया है, जिसके तहत लखनऊ में रहने वाले लोगों के घर बैठे नए गैस कनेक्शन की आपूर्ति की जाएगी और कनेक्शन लगवाया जायेगा । इसके लिए उन्हें कहीं भटकने की ज़रुरत नहीं होगी । जहां आसानी के साथ लोग घर बैठे हैं गैस कनेक्शन के लिए ना केवल एप्लीकेशन भर सकते हैं वही सारी औपचारिकताएं घर बैठे ही पूरी होंगी।
उज्जवला 2.2 मिशन का शुभारंभ
गौरतलब है कि 24 अगस्त को महोबा से योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में उज्जवला 2.2 का शुभारंभ किया था जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी शिरकत की थी। इस योजना के तहत लगभग 2000000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को लाभार्थी करने का संकल्प लिया गया है।
उज्जवला योजना 2.0 को मिल रहा है इंडियन वालों का साथ

गौरतलब है कि भट्टाचार्य जी जो की इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक हैं उन्होंने लखनऊ स्थित रीजनल ऑफिस में रथ ऑन व्हील्स को हरी झंडी दे दिया है ।गौरतलब है कि यह पूरी तरह से सोलर प्रणाली पर आधारित है। जिसमें बायोमेट्रिक, क्नोव योर कस्टमर (KYC) जैसी सभी जरूरी औपचारिकता मौके पर लोगों की पूरी करने में सक्षम है। इस वहां में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बायोमेट्रिक मशीन आदि सभी चीजें मौजूद रहेगी । जिससे तुरंत गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई कर दिया जाये ।
उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों मोहल्ले, गांव कस्बों में भ्रमण करता हुआ गैस कनेक्शन आसानी से उपलब्ध करवाएगा। सरकार की यही एक मानसिकता है कि कोई भी पात्र गैस कनेक्शन एवं उज्जवला योजना से लाभान्वित हुआ बिना नहीं रहे । इस मिशन को इंडियन आयल ने बखूबी साथ देते हुए अपनी ओर से बड़ी पहल की है जो कि बेहद सराहनीय है।










