अभी अभी : लखनऊ से मुंबई जाने वाली इस ट्रेन का एसी-3 का किराया 105 रुपए घटा, जल्दी देखें

0
777
views

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, लखनऊ से मुंबई जानें वाली पुष्पक एक्सप्रेस के थर्ड एसी के किराए को घटा दिया गया है। जहां अब पहले बार की तुलना में यात्रियों को 105 रुपए कम देने की दरकार होगी।

लखनऊ से मुंबई जाने के लिए चुकाने पड़ते थे इतने रुपए

  • गौरतलब है की पहले लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्रियों को पुष्पक एक्सप्रेस से 1665 रुपए देने पड़ते थे वहीं अब इकॉनमी AC-3E आने के बाद यह  घटकर 1560 हो गया है।
  • अगर लखनऊ से भोपाल तक की दूरी की ट्रेन से यात्रा करने पर पहले जहां 965 रूपए लगते थे वहीं अब 890 रुपए अब लगेगें।
  • अगर लखनऊ से नासिक जाना है तो उस कंडीशन में जहां पहले 1470 रुपए लगते थे अब वहीं 1375 रुपये लगेगें।

गौरतलब है की इंडियन रेलवेज ने पुष्पक एक्सप्रेस की  दो बोगियों को हटाकर, उनकी जगह लिंक हॉफमेन बुश  वाली दो बोगियां लगाने का प्रावधान किया है ।यह 30 अक्टूबर से प्रारंभ होगा ।आपको बता दें  3-AC इकॉनमी डिब्बे में 72 की जगह 83 सीटें होंगी जिसका फायदा यात्रियों को होगा ।वही लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का किराया में छूट मिलेगी। जहाँ अब टिकट 1560 रुपए कर दिया गया है पहले 1665 रुपए यात्रियों को देने पड़ते थे .

यात्रियों के सुविधा के लिए सेंटर फॉर रेलवे इनफॉरमेशन सिस्टम ने पुष्पक ट्रेन के एसी थर्ड की बोगी के लिए बुकिंग भी प्रारंभ कर दी है। यात्री आईआरसीटीसी की साइट खोल कर बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं .गौरतलब है कि यात्री एडवांस टिकट बुकिंग के समय कोड-3-ई का विकल्प चुनकर AC थर्ड इकॉनमी क्लास की बुकिंग करवा सकते हैं।आपको बता दें की AC-3E का बेसिक किराया 1400 रुपए है वहीँ रिजर्वेशन चार्ज 40 रुपए , सुपरफास्ट चार्ज 45 रुपए और GST 75 रुपए है । जिसके बाद ट्रेन का कुल फेयर 1560 रुपए है ।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: यात्रीगण ध्यान दें, ट्रेन में AC का सफर होगा बेहद सस्ता, AC 3 का किराया होगा इतना कम,जानिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here