लखनऊ: कोरोना की दूसरी वेव ने हर जगह तबाही मचाई इसके चपेट में ना जाने कितने ही परिवारों ने अपने प्रिय जनों को खोया। उत्तरप्रदेश में भी इसका कहर देखने मिला। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने अनाथ हुए बच्चों के लिए शानदार कदम उठाते हुए उनके बाल सेवा योजना की शुरुआत हुई ।
इसके साथ ही ट्विटर पर किये गये ट्वीट ‘हैश टैग मोदी योगी हैं ना’ ट्विटर पर ट्रेंड करता हुआ लगभग 5 घंटो से अधिक टॉप पर रहा । लोगों ने इस हैशटैग को जम कर प्यार दिया। 47 हजार से अधिक लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन से बाल सेवा योजना का अनावरण करते हुए इसकी शुरुआत कर दी है ।जिसकी तारीफ लोग कर रहे हैं । योजना का शुभारम्भ करने के साथ ही ट्वीटर पर मानों ‘मोदी योगी हैं ना’ किया गया ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गयी । 5 घंटे से अधिक यह हैशटैग ट्वीटर पर भारत में ट्रेंड करता रहा था ।
गौरतलब है की बाल सेवा योजना का लाभ लगभग 4050 निराश्रित बच्चों को मिलेगा । जिसके लिए सरकार ने 12-12 हजार रूपये अकाउंट में डाल दिए जायेगें । योगी सरकार ने यह भी ऐलान किया की अनाथ बालिकाओं का विशेष धयान रखते हुए उनकी शादी के लिए 1,01,000 रूपये की राशि भी आवंटित की जाएगी ।योगी सरकार ने निराश्रित बच्चों के पढ़ाई और भरण-पोषण के लिये 4,86,000,00 रूपये की राशि देने का ऐलान कर दिया है ।










