लखनऊ: आज भी वेंटिलेटर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, स्थिति बेहद चिंताजनक, जानिए ताज़ा अप्डेट

0
395
views
PIC credit : Twitter

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की हालत अभी भी  चिंताजनक बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों ने यह संदेश दिया है कि उनकी स्थिति स्टेबल है, लेकिन अभी भी कल्याण सिंह को जीवन रक्षक यंत्र (वेंटिलेटर) का सहारा लेना पड़ रहा है।

कल्याण सिंह जी एसजीपीजीआई में हैं भर्ती

गौरतलब है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई  में कल्याण सिंह भर्ती हैं एवं अभी भी उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है । अस्पताल द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में बताया गया है कि कल्याण सिंह को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी हर पल जांच कर रहे हैं।

हृदय नारायण दीक्षित पहुँचे अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिलने बीती रात हृदय नारायण दीक्षित पहुंचे एवं अस्पताल जाकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कल्याण सिंह के कुशल क्षेम की जानकारी ली वहीं उनके स्वस्थ होने की शीघ्र कामना भी की आपको बता दें हृदय नारायण दीक्षित स्पीकर लेजिसलेटिव असेंबली उत्तर प्रदेश हैं।

लोहिया अस्पताल के बाद एसजीपीजीआई में किया गया था शिफ़्ट

4 जुलाई को कल्याण सिंह को मामूली कान में फोड़े की शिकायत के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गाय था । इलाज के दौरान और टेस्ट के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में  भर्ती होने की सलाह पर कल्याण सिंह को भर्ती कर लिया गया । स्तिथि में सुधर ना आने की वजह से कल्याण सिंह जी को  एसजीपीजीआई में  भर्ती करवाया गया ।साँस लेने में दिक्कत की वजह  से कल्याण सिंह जी को जीवन रक्षक प्रणाली ( वेंटीलेटर)  पर रखा गया है।

प्रोफेसर आर. के. धीमान ( एसजीपीजीआई के निदेशक) की बारह डॉक्टर की टीम कल्याण सिंह पर नज़र बनाए हुए हैं

स्वास्थ्य बुलेटेंन  के अनुसार कल्याण सिंह की स्वास्थ्य अभी भी चिंताजनक हैं तथा उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है ।  वरिष्ठ डॉक्टर की टीम कल्याण सिंह के इलाज में जुटी हुई है। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह की टीम कल्याण सिंह की तबियत पर नज़र बनाई हुई है ।

योगी आदित्यनाथ समेत कई भाजपा नेता मिल चुके हैं कल्याण सिंह

योगी आदित्यनाथ समेत कैसे दिग्गज भाजपा के नेता कल्याण सिंह से मिलने अस्पताल आ चुके हैं । स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आनंदी बेन, जेपी नड्डा कल्याण सिंह जी से मिलने अस्पताल आ चुके हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here