खुशखबरी: जल्द मिलेगी लखनऊ को 40 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, घर बैठे फ़ोन पर मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों के बारे में जानकारी

0
1586
views
Lucknow will soon get the gift of 40 electric buses, information about electric buses will be available on the phone sitting at home
खुशखबरी: जल्द मिलेगी लखनऊ को 40 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, घर बैठे फ़ोन पर मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों के बारे में जानकारी Picture: Lucknow News 24

लखनऊ के समेत यूपी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। जहाँ अब  राजधानी लखनऊ के यात्रियों को इलेक्ट्रिक बस के संचालन आदि के समय सारणी और रुट के लिए बास अड्डों के साथ बस डिपो जाने की जरूरत नहीं होगी । जहाँ अब आप घर बैठे ही इलेक्ट्रिक बसों के रूट के बारे में जानकारी मोबाइल फ़ोन से ले पायेगें । जिससे की यात्रिओं को बेहद सहूलियत होगी ।

कार्य को पूर्ण करने के लिए  नगर निगम अब इलेक्ट्रिक बसों को सीधा  इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के कंट्रोल रूम से साथ कनेक्ट करने की प्रक्रिया को शुरू करने जा रही है । जिससे की ट्रैकिंग व्यवस्था शुरू होगी और साथ ही साथ टोल फ्री कंट्रोल रूम के नंबर पर यात्री फोन करके अपने  इलेक्ट्रिक बसों की जानकारी आसानी से ले पाएंगे ।इलेक्ट्रिक बस से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी महज एक फ़ोन कॉल दूर होगी । जिसके तहत आप कोई भी जानकारी इलेक्ट्रिक बस के सन्दर्भ में प्राप्त कर सकते हैं।

जल्द शुरू होंगी लखनऊ में बचे 40 बसें

Lucknow will soon get the gift of 40 electric buses, information about electric buses will be available on the phone sitting at home
खुशखबरी: जल्द मिलेगी लखनऊ को 40 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, घर बैठे फ़ोन पर मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों के बारे में जानकारी Picture: lucknow news 24

अभी तक राजधानी में कुल 57 बसों को चलाया जा रहा है । वहीँ 26 जनवरी 2022 को बाकि बचे बसों के संचालन को हरी खण्डी दी जाने वाली थी लेकिन अब लखनऊ के लोगों को चुनाव के समापन का इंतज़ार करना होगा । आपको बता दें कि आने वाले दिनों में लखनऊ में कुल 40 और इलेक्ट्रिक बस चलनेवाली है। जिससे यात्रियों का  सफर आसान होगा ।

लोगों को नई व्यवस्था से मिलेगी राहत

अक्सर  जाम की वजह से यात्री को पता नहीं लग पा रहा था की बस कहाँ पर है और उसकी करंट स्टेटस क्या है । वहीँ  अब बसों की  स्थिति के बारे में पता लगाने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम इलेक्ट्रिक बसों में इंस्टाल कर उसे कण्ट्रोल रूम से सीधे जोड़ा जायेगा ।लोगों के परेशानियों को देखते हुए कंट्रोल रूम से जानकारी लेने की व्यवस्था को जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं ।

जीपीएस करेगी लोकेशन को ट्रैक

अब राजधानी लखनऊ के इलेक्ट्रिक बसों में जीपीएस सिस्टम भी इंस्टाल किया जायेगा । जिसके उपरांत इलेक्ट्रिक बसों के वर्त्तमान  लोकेशन पर नजर बनाई जा सके । यात्री इलेक्ट्रिक बस के लेट होने की स्थिति में कण्ट्रोल रूम से सूचना भी प्राप्त कर पायेगें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here