इस बड़ी वजह से 46 दिन बंद रहेगी लखनऊ के चारबाग का प्लेटफार्म नंबर 3, रेलवे में किए इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

0
976
views
Due to this big reason, platform number 3 of Charbagh of Lucknow will be closed for 46 days, changes in the route of these trains in railways
इस बड़ी वजह से 46 दिन बंद रहेगी लखनऊ के चारबाग का प्लेटफार्म नंबर 3, रेलवे में किए इन ट्रेनों के रूट में बदलाव Picture:Lucknow news 24

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के उतरी रेलवे मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन में अब कुल डेढ़ महीने तक प्लेटफार्म नंबर 3 पर प्रवेश वर्जित किया गया है ।जहां भारतीय रेलवे अब लखनऊ के चारबाग प्लेटफार्म नंबर 3 के मरम्मत का कार्य तेजी से करवा रही है। वहीं दूसरी ओर ऐशबाग स्टेशन में को भी सेटेलाइट स्टेशन बनाने के लिए कदम बढ़ा दिए गए हैं और चारबाग़ की कुछ ट्रेन को ट्रायल रूप से ऐशबाग शिफ्ट किया गया है ।

प्लेटफार्म नंबर 3 पर आने वाली कुछ ट्रेन के बदला रूट

इस बड़ी वजह से 46 दिन बंद रहेगी लखनऊ के चारबाग का प्लेटफार्म नंबर 3, रेलवे में किए इन ट्रेनों के रूट में बदलाव Picture:Lucknow news 24

आपको बता दें की ट्रेन संख्या 14260 लखनऊ दीनदयाल उपाध्याय एक्सप्रेस को 20 मिनट के विलंब से चलाया जायेगा। वहीं आनद विहार टर्मिनल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है, जहां अब यह ट्रेन कानपुर से मानकनगर और इसके उपरांत ऐशबाग होकर निकलेगी।

वहीं आपको बता दें की चारबाग रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त भार को खत्म करने के लिए जल्द ही कुछ ट्रेन को ऐशबाग स्टेशन पर शिफ्ट करने की तैयारी में भारतीय रेलवे जुटी है।  दूसरी ओर 21 फरवरी से लेकर 7 अप्रैल तक भारतीय रेलवे लखनऊ से अहमदाबाद एक्सप्रेस को 10 मिनट के विलंभ से चलायेगी।

प्लेटफार्म में हुआ बदलाव

ट्रेन प्लेटफार्म संख्या 
1 बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस प्लेटफार्म 6
2 लखनऊ वाराणसी शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1
3 सिगरौली के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस 5
4 आनंद विहार मऊ एक्सप्रेस 1
5 आनंद विहार गोरखपुर  एक्सप्रेस छह नंबर 6
6 प्रयागराज लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस पांच नंबर 5
7 दानापुर आनंद विहार एक्सप्रेस 4
8 नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस एक नंबर 1
9 धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस 5

 

वाशेबल एप्रेन का कार्य हुआ तेज

Picture:Lucknow news 24

लखनऊ के चारबाग़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वाशेबल एप्रेन का कार्य तेज गति से शुरू हो चूका है  21 मार्च से 7 अप्रैल तक यह कार्य होना है । जिसके उपरांत फिर से प्लेटफार्म नंबर 3 पर ट्रेन का संचालन पहले की भांति शुरू की जाएगी । वहीँ प्लेटफार्म में किये गए बदलाव ट्रेन क्र आगमन और प्रस्थान को लेकर सुनिश्चित की गई है । लिहाजा इसमें भी बदलाव संभव हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here