
लखनऊ 27 जनवरी : राजधानी लखनऊ के आलमनगर स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं इनके मध्य 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलने का सपना भी अब साकार हुआ है। उत्तरी रेलवे का लखनऊ मंडल आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर तक की दूरी करण के कार्य को पूरा कर लिया गया है। वही उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बड़ी उपलब्धता से किया जा अब दोहरे कृत रेल मार्ग द्वारा 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ने का सपना पूरा हुआ है ।आपको बता दें सर्कुलर ट्रेन चलाने की योजना के तहत यह एक विशेष उपलब्धि की रूप में देखा जा रहा है।
आलमनगर स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच दोहरीकरण का कार्य तेजी से हुआ पूरा

गौरतलब है की इस रूट से मालगाड़ी आदि का संचालन की शुरू किया जायेगा। इसके साथ ही दोहरीकरण के साथ दोनों दिशा की ओर से गाड़ी का संचालन शुरू होगा। आपको बता दें की नवनिर्मित रेलमार्ग 9.09 किमी का निरीक्षण मुख्य संरक्षण आयुक्त द्वारा किया गया। इसके साथ ही आलमनगर उतरेटिया रेलवे मालगाड़ी बाईपास की दोहरीकरण रेल मार्ग का कार्य को पूरा कर लिया गया है। इस दोहरीकरण कार्य के उपरांत ट्रैक पर आने वाले समय में मालगाड़ी के साथ लोकल ट्रेन भी चलाई जाएगी। जिससे की यात्रियों को और भी कनेक्टिविटी का फ़ायदा मिल सके।
ट्रैक पर ट्रायल हुआ संपन्न
आलमबाग से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर कार्य के समाप्ति के साथ अब मालगाड़ी का संचालन दोनों दिशाओं से संभव हो पाएगा। वहीं दोहरीकरण के कार्य के बाद मालगाड़ी इस रेलखंड से करीब 110 किमी की स्पीड से दौड़ती नजर आएगी। स्पीड में इजाफा दर्ज किया जायेगा। जिसकी निरक्षण रेलवे संरक्षा आयुक्त ने का ली है।
चारबाग की कुछ ट्रेनों को किया जायेगा आलमनगर शिफ्ट

आपको यह भी बता दें चारबाग से अतिरिक्त भार कम करने के लिए आलमनगर से ट्रांसपोर्टनगर तक हुए दोहरीकरण से विशेष महत्व है । जहां उत्तरी रेलवे के डीआरएम ने यह साफ किया की आने वाले समय में चारबाग की कुछ ट्रेनों को आलमनगर स्टेशन पर शिफ्ट किया जायेगा जिससे की चारबाग स्टेशन पर अतिरिक्त दवाब को कम किया जा सके।
सुरक्षा, सुविधा की दिशा में उत्तरी रेलवे का महत्वपूर्ण कदम
गैरतलब है की उत्तरी रेलवे के लखनऊ मंडल में यह दोहरीकरण एक बड़े महत्वपूर्ण बदलाव के नजर से देखा जा रहा है जहां इस दोहरीकरण रेलमार्ग से ना केवल 120 किमी प्रति घंटे से गाड़ी की रफ्तार संभव हो पाएगी वहीं आलमनगर स्टेशन का भी विकास होगा जिससे की यहां से भी कुछ और महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।









