UPSC परीक्षा में टॉपर शुभम को यूपी की तीसरी रैंक पाने वाली अंकिता ने इंटरव्यू में दिया था पछाड़ा, देखें टॉप-10 की अंक सूची

0
596
views
UPSC परीक्षा में टॉपर शुभम को यूपी की तीसरी रैंक पाने वाली अंकिता ने इंटरव्यू में दिया था पछाड़ा, देखें टॉप-10 की अंक सूची

एक एक अंक कितना महत्व रखता है इसका जवाब यूपीएससी (UPSC) द्वारा जारी किए गए अंकतालिका से साफ समझ आता है। बिहार के शुभम कुमार (IAS Topper Shubham)  ने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शीर्ष स्थान प्राप्त कर बिहार का नाम रोशन किया ।वहीं दूसरी ओर यूपी के लाडली अंकिता जैन तीसरे पायदान पर रहीं। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉपर हुए शुभम कुमार और अंकिता जैन ने महज 3 अंक का फासला है। लेकिन अंकिता जैन ने शुभम को इंटरव्यू में पछाड़ दिया था ।

संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए थे। वही परीक्षा में कुल 761 पास हुए लोगों में  कुल 545 पुरुष एवं 216 महिलाएं हैं ।आयोग ने विभिन्न सेवा के लिए उनके नामों की अनुशंसा पहले ही कर दी है ।

शुभम और अंकिता में महज 3 अंक का फासला

गौरतलब है कि बिहार के कटिहार से आने वाले शुभम ने यूपीएससी परीक्षा में कुल 1054 अंक हासिल किया एवं पहले पायदान पर रहे। वहीं यूपी की अंकिता 1051 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। केवल 3 अंक से वह टॉप होने से रह गई। हालांकि यह अपने आप में बड़ी बात है की अंकिता ने जोरदार टक्कर दिया शुभम को।

साक्षात्कार में शुभम को अंकिता ने दी मात

शुभम के संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में लिखित में 878 और इंटरव्यू में 176 अंक आए । वहीं दूसरी ओर यूपी की अंकिता जैन को लिखित में 1051 तथा इंटरव्यू में 212 अंक आए । अंकिता जैन इंटरव्यू के अंक में टॉपर शुभम से कहीं आगे थी। लेकिन यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार ने लिखित पेपर में बढ़त बनाई हुई थी।

 

यूपीएससी के टॉप 10 कैंडिडेट की अंक तालिका

 

नाम लिखित इंटरव्यू कुल योग
1 शुभम कुमार 878 176 1054
2 जाग्रति अवस्थी 859 193 1052
3 अंकिता जैन 839 212 1051
4 यश 851 195 1046
5 ममता यादव 855 187 1042
6 मीरा 835 206 1041
7 प्रवीण कुमार 848 193 1041
8 जीवनी कार्तिक 858 182 1040
9 अपाला मिश्रा 816 215 1031
10 सत्यम गांधी 827 201 128

जानिए यूपीएससी के कट ऑफ मार्क्स

UPSC परीक्षा में टॉपर शुभम को यूपी की तीसरी रैंक पाने वाली अंकिता ने इंटरव्यू में दिया था पछाड़ा, देखें टॉप-10 की अंक सूची

प्रिलिम्स के लिए कट ऑफ : सामान्य वर्ग के लिए 92.51 था वहीँ EWS के लिए 77.55, OBC के लिए 89.12, SC के लिए 74.84

मैन्स परीक्षा के लिए कट ऑफ: सामान्य वर्ग के लिए 736, EWS के लिए 687,OBC के लिए 698, SC के लिए 680 और ST के लिए 682

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here