भारतीय रेलवे ने दी हिंदी भाषी को खुशखबरी, लम्बे इंतज़ार के बाद रेलवे की यह नई सेवा शुरू, अब टिकट बुकिंग करना होगा बेहद आसान

0
460
views
Indian Railways gave good news to Hindi lovers, new railway service started, now ticket booking will be very easy
भारतीय रेलवे ने दी हिंदी प्रेमियों को खुशखबरी, रेलवे की नई सेवा शुरू, अब टिकट बुकिंग करना होगा बेहद सरल

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने हिंदी भाषी को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम लिया है, जिससे केवल हिंदी भाषा पढ़ने या बोलने वाले लोगों के लिए टिकट बुकिंग करना अब बेहद आसान हो जायेगा ।खासकर जो केवल हिंदी समझते हैं। भारतीय रेलवे ने नई सेवा शुरू की है जिसके तहत अब टिकट बुकिंग ऐप (UTS) यूटीएस मोबाइल एप्लीकेशन ऐप अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है। ऐसे लोग जो केवल हिंदी समझते हैं और पढ़ सकते हैं उनके लिए यह एक वरदान साबित होगा।

टिकट बुकिंग करवाना हुआ आसान

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए यूटीएस मोबाइल एप्लीकेशन की आधिकारिक ऐप  को हिंदी में उपलब्ध करा दिया है।  हिंदी भाषी लोग आसानी से टिकट बुकिंग करा पाएंगे भारतीय रेलवे का यह एक नई सेवा है । यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के हित के लिए यह बड़ा कदम उठाया है ।इसी क्रम में अब टिकट बुकिंग के लिए यूपीएस ऐप की हिंदी में सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रेल मंत्रालय ने दी जानकारी

भारतीय रेलवे ने दी हिंदी प्रेमियों को खुशखबरी, रेलवे की नई सेवा शुरू, अब टिकट बुकिंग करना होगा बेहद सरल

रेलवे मंत्रालय के अनुसार यूपीएस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अब उपभोक्ता हिंदी भाषा में ट्रेन टिकट बुकिंग करा पाएंगे । भारतीय रेलवे द्वारा विकसित यूटीएस  मोबाइल एप्लीकेशन लोगों के लिए एक नई सुविधा को लेकर आया है ।इससे पहले या ऐप अंग्रेजी भाषा में केवल उपलब्ध था। वहीँ हिंदी भाषा जोड़ने के साथ कई यात्रियों का इसका सीधा लाभ मिलेगा अब यात्री स्वदेशी भाषा में टिकट बुक करा पाएंगे।

यूटीएस ऐप के जरिए अब हिंदी भाषा में लोग करा पाएंगे बुकिंग

आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो यूटीएस ऐप में कुल रेलवे मंत्रालय के अनुसार 1.47 करोड लोग रजिस्टर्ड है ।वहीँ  इसकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। दूसरी ओर रेलवे ने यूटीएस ऐप लॉन्च किया जिससे कि लोग जो केवल हिंदी समझते हैं  वह खुद टिकट बुक करा सकें ।यह ऐप लांच होने के साथ ही लोग घर बैठे आसानी से टिकट बुकिंग करा पाएंगे।

यूटीएस ऐप से कैसे करें टिकट बुकिंग

Indian Railways gave good news to Hindi lovers, new railway service started, now ticket booking will be very easy
भारतीय रेलवे ने दी हिंदी प्रेमियों को खुशखबरी, रेलवे की नई सेवा शुरू, अब टिकट बुकिंग करना होगा बेहद सरल

1.यूटीएस ऐप को सर्वप्रथम अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा ।

2. यूटीएस मोबाइल ऐप को फोन में इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने निजी मोबाइल नंबर से इसे रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर करने के समय आपको वन टाइम पासवर्ड जिसे (OTP) कहते हैं वह आपके फोन में आएगा उसे मोबाइल फ़ोन में अंकित कर आप मोबाइल नंबर पर रजिस्टर कर सकते है।

3 इसके उपरांत आप यूपीएस मोबाइल ऐप में अपनी आईडी बनाएंगे, जिसमें आपको अपना नाम, पता, फोन नंबर आदि दर्ज करना होगा।

4. इसके उपरांत आप ऐप में टिकट बुक कराने के लिए विकल्प देख पाएंगे

5.अब दो तरीके से टिकट बुक करवा सकते हैं आप बुक एंड पेपर जिसे (पेपर लेस) कहते हैं और बुक एंड प्रिंट पेपर में से किसी एक विकल्प को चुन कर टिकट बुक करा पाएंगे। हिंदी भाषा में होने की वजह से भारत के कई लोग को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here