आज 1 अक्टूबर से लखनऊ से आगरा की इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, केवल 60 मिनिट में पहुंचे ताज नगरी

0
623
views
Indigo's direct flight from Lucknow to Agra starts today from October 1, Taj city reached in just 60 minutes

लखनऊ 1 अक्टूबर : लखनऊ वासियों के लिए खुशखबरी आ रही है ।जहां आज 1 अक्टूबर से लखनऊ से आगरा के लिए इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट (Indigo Direct Flight) उड़ान भरेगी ।गौरतलब है कि इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 7928 सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को दोपहर 2:40 से लखनऊ से आगरा (Lucknow-Agra Direct  Flight) के लिए उड़ान भरेगी।

60 मिनट में होगा ताज नगरी (Taj Mahal) का दीदार

फ्लाइट के माध्यम से महज 60 मिनट में लखनऊ से आगरा तक की दूरी तय की जाएगी। लखनऊ से आगरा जाने के लिए लोग अभी तक लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से जाते थे। जहां 3 से 4 घंटे में सफर तय होता है। वहीं इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट होने से राहत जरूर मिलेगी।

लखनऊ आगरा इंडिगो फ्लाइट टाइमिंग और शेड्यूल

लखनऊ से आगरा के लिए 1 अक्टूबर से इंडिगो की विमान संख्या 6E 7928 हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:40 से लखनऊ से आगरा की ओर रवाना होगी वही 1 घंटे का सफर तय करके 3:40 पर आगरा एयरपोर्ट लैंड करेगी।

आगरा- लखनऊ डायरेक्ट फ्लाइट

आज 1 अक्टूबर से लखनऊ से आगरा की इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, केवल 60 मिनिट में पहुंचे ताज नगरी

इसके उपरांत इंडिगो 6E 7932 शाम 4:00 बजे आगरा से उड़ान भर के 5:00 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। एक घंटे में अब आप लखनऊ से आगरा और आगरा से लखनऊ तक का सफर पूरा कर सकते हैं ।

लखनऊ- आगरा: फ्लाइट का किराया

आज 1 अक्टूबर से लखनऊ से आगरा की इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, केवल 60 मिनिट में पहुंचे ताज नगरी

लखनऊ आगरा डायरेक्ट फ्लाइट से जहां लोगों की समय की काफी बचत होगी। वहीं यात्री हवाई सफर का भी आनंद ले पाएंगे ।गौरतलब है कि शुरुआती दौर में फ्लाइट का किराया बेस फेयर 1999 रखा गया है। सुविधा शुल्क 390 रुपए अलग से देना होगा। फ्लाइट में कुल 72 सीट होंगे । फ्लेक्सी किराया विमान का 2389 रुपए होगा ।

आगरा से जोड़े जाएगें 4 बड़े शहर

लखनऊ से डायरेक्ट फ्लाइट के माध्यम से जुड़ने के बाद अब आगरा को जल्द ही नागपुर, अहमदाबाद और बैंगलोर से भी जोड़ने की तैयारियां चल रही हैं । जिससे की पर्यटन के साथ व्यापार में भी सुलभता मिल सके । डायरेक्ट फ्लाइट आ जाने के बाद आगरा में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा ।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

डायरेक्ट फ्लाइट होने से लखनऊ और आगरा के बीच का मार्ग बेहद कम समय में तय किया जाएगा ।इसके साथ ही लोगों को कम समय में आगरा पहुंचकर ताज का दीदार करने का मौका मिलेगा । वहीँ दूसरी ओर व्यापार और पर्यटन से जुड़े लोगों को इस डायरेक्ट फ्लाइट से काफी सुविधा होगी। जहाँ बेहद कम समय में पंहुचा जा सकेगा ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here