इस वजह से लखनऊ के सभी बियर व शराब की दुकानों पर अब लगेंगे CCTV कैमेरा, शराब उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी

0
710
views
Because of this, CCTV cameras will now be installed at all beer and liquor shops in Lucknow, good news for liquor consumers
इस वजह से लखनऊ के सभी बियर व शराब की दुकानों पर अब लगेंगे CCTV कैमरे, शराब उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी

राजधानी लखनऊ समेत अब यूपी के सभी जनपदों में हर बीयर शॉप (Beer Shop) और वाइन शॉप (Wine Shop in Lucknow) में कैमरा लगाने के आदेश प्रशासन ने दिए हैं। जहां अब लखनऊ के हर एक बीयर की दुकान पर सीसीटीवी कैमरा की इंस्टालेशन की जा रही है। आपको बता दें की जनता के हितों को देखते हुए यह एक बड़ा कदम है। आगे खबर विस्तार से ।

सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया हुई तेज

लखनऊ एक हर बीयर व शराब की दुकानों पर कैमरे फिट किए जा रहें हैं । इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। यहीं नहीं दुकान के साथ अल्कोहल ले जाने वाले टैंकर और वाहनों में भी डिजिटल लॉक लगाने के आदेश प्रशासन ने दे दिया है।

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन का बयान

आबकारी विभाग के आयुक्त श्री सेंथिल पांडियन जी के अनुसार कई लखनऊ के दुकानों पर ओवर रेटिंग , शराब की गुणवत्ता से छेड़छाड़ ,कच्ची शराब का व्यापार आदि के बड़ी मात्रा में शिकायत के बाद यह कदम लिया गया है। जिसके तहत अब सीसीटीवी कैमरा का इंस्टालेशन सभी दुकान में करवाया जा रहा है , जिससे की मानकों के आधार कर वाइन की गुणवत्ता बरकरार रहे, यही नहीं उपभोक्ता को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े ।

सीसीटीवी लगाने से होगा लखनऊ के शराब उपभोक्ता को सीधा फायदा

Because of this, CCTV cameras will now be installed at all beer and liquor shops in Lucknow, good news for liquor consumers
इस वजह से लखनऊ के सभी बियर व शराब की दुकानों पर अब लगेंगे CCTV कैमरे, शराब उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी (PTI)

सर्वप्रथम सीसीटीवी लगने के बाद कोई भी शराब और बीयर विक्रेता शराब के टैंकर के साथ गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही आबकारी विभाग शराब और बीयर के लाइसेंस देने की प्रक्रिया पर भी अपनी पैनी नजर बानाकर रेखेगी। अधिकारियों समेत शराब डीलर (Lucknow Wine Dealer)  पर भी रहेगी नजर।

शराब उपभोक्ता को मिलेगा फायदा

इस वजह से लखनऊ के सभी बियर व शराब की दुकानों पर अब लगेंगे CCTV कैमरे, शराब उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी

कंज्यूमर फोरम (Consumer Forum) पर काफी शिकायत आने के बाद आबकारी विभाग ने यह सख्त निर्देश दिया है। जहां शराब और बीयर की गुणवत्ता के साथ कोई छेड़छाड़ ना किया जाए। यूपी में कच्ची शराब पी कर कई लोगों ने अपनी जान गवाई है, वहीं लोग शराब की खेप में मिलावट करते हुए पकड़े गए हैं। उपभोक्ता को सही क्वालिटी का सामना मिले यह प्रशासन सुनिश्चित करना चाह रही है।

मनमाने दाम से मिलेगी निजात

गौरतलब है की ब्लैक मार्केट में अवैध तरीके से मनमाने पैसे लेकर शराब और बीयर बेचने की खबर भी आबकारी विभाग को प्राप्त हुई । जिसके तहत प्रशासन सख्ती के साथ बिचौलियों और ब्लैक मार्केट कर रहे शराब व्यापारियों पर लगाम कसने के लिए सीसीटीवी इंस्टॉल करवाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। जिससे हर एक ग्राहक को उचित मूल्य पर मानक के आधार पर शराब बेचा जा सके।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here