लखनऊ 1 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में 4 दिन के भीतर सड़कों की सूरत बदलती हुई नजर आएगी। जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए 3 अक्टूबर की अल्टीमेटम जारी कर दिया है ।गौरतलब है कि 32 प्रमुख सड़कें को चिन्हित कर उस पर काम करने की कवायद शुरू कर दी गई है ।जिसके लिए नगर निगम, एलडीए और जल निगम को सामूहिक तौर पर काम करने के लिए लगाया गया है।
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भोपाल महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय निदेशालय में विशेष बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन (5 अक्टूबर) से पहले सड़क को संवारने का काम शुरू करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।
70 करोड़ हुए आवंटित, इन प्रमुख सड़कों की बदलेगी सूरत

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर राजधानी लखनऊ की सूरत को पूर्ण रूप से बदला जायेगा । जहां 70 करोड़ रुपए की लागत से लखनऊ के प्रमुख सड़कों को चिन्हित कर उसमें मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे । हाल में हुई बैठक के दौरान महापौर ने बजट जारी कर इसकी अधिसूचना दी है। गठित समिति ने सर्वे कर उन 32 प्रमुख सड़कों को चिन्हित कर लिया है जिसकी रखरखाव एवं मरम्मत 3 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।
इन 32 सड़कों की होगी मरम्मत
1. अमौसी एयरपोर्ट से शहीद पथ
2. वीवीआईपी गेस्ट हाउस से लखनऊ कानपुर मार्ग
3. अमौसी एयरपोर्ट से वीआईपी गेस्ट हाउस तक
4. हुसडिया से इंदिरा नगर प्रतिष्ठान चौराहा
5.कानपुर रोड से कमता चौराहा से शहीद पथ
6.अयोध्या रोड से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान
7.लोहिया राम मनोहर अस्पताल चौराहा इंदिरा नगर प्रतिष्ठान चौराहे तक
8. हजरतगंज से टीले वाली मस्जिद रोड पॉलिटेक्निक चौराहे से विक्रमादित्य चौराहे व लोहिया पथ के मार्ग
9.शहीद पथ सर्विस लेन से अर्जुनगंज
10.लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग सहित पद से राजभवन की ओर
11.सीआरपीएफ कार्यालय से लोहिया संस्थान के मध्य
12.इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से ऑडिट भवन
13. अयोध्या मार्ग एवं हाई कोर्ट सर्विस लेन
14.हुसडिया चौराहा से शहीद पर सर्विस लेन
15.दयाल पैराडाइज से शंकर चौराहा एवं मनोज पांडे चौराहा
16.आर्यन चौराहे से विधानसभा गेट नंबर 8
17.सिटी मोंटेसरी स्कूल चौराहे से दयाल पैराडाइज
18. इमामबाड़े से टीले वाली मस्जिद
19.ताज होटल से समता मूलक चौराहा
20.अंबेडकर चौराहे से 1090 चौराहा
21.लोहिया पार्क चौराहा से अंबेडकर चौराहा
22. कैसरबाग चौराहे से बापू भवन चौराहे तक
23.कैसरबाग चौराहे से लाल बारादरी होते हुए परिवर्तन चौक तक
24.परिवर्तन चौक
25.राना प्रताप मार्ग
26.नेशनल पीजी कॉलेज से एम बी आई
27.बैकुंठ बैकुंठ धाम से होते हुए नेशनल पीजी कॉलेज तिराहा
28.हनुमान सेतु होते हुए डालीगंज पुल
29. डीएम आवास से परिवर्तन चौक
30.शहीद पथ सर्विस लेन अर्जुनगंज
31.लोहिया संस्थान से सीआरपीएफ कार्यालय
32.आर्यन चौराहे से बापू भवन चौराहा
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी जी का बयान

नगर आयुक्त श्री अजय द्विवेदी जी के अनुसार नगर विकास मंत्री ने लखनऊ के सभी सड़क को चिन्हित कर 15 नवंबर तक शहर को सवारने एवं गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं ।राजधानी लखनऊ के सड़क, चौराहे एवं मार्ग को चाक-चौबंद ढंग से रखने के लिए एवं फ्लाईओवर की साइड को पेंटिंग के लिए अभियान जल्द ही चला जाएगा।










