शाबास पुलिस: लखनऊ की मॉडल को झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने वाले 2 युवक गिरफ्तार, दो लाख रूपये ना देने पर कर दी थी वीडियो वायरल

0
646
views
शाबास पुलिस: लखनऊ की मॉडल को झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने वाले 2 युवक गिरफ्तार, दो लाख रूपये ना देने पर कर दी थी वीडियो वायरल

लखनऊ 1 अक्टूबर : लखनऊ के थाना गोमतीनगर पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाली एक महिला मॉडल को मॉडलिंग करने के बहाने बनारस ले जाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी।

अश्लील वीडियो वायरल कर हटाने के बदले मांगे ₹200000 रुपए

दोनों अभियुक्तों के नाम आयुष मिश्रा और रेहान अहमद बताया जा रहा है ।दोनों शातिर अभियुक्तों ने मॉडलिंग की विज्ञापन में शूटिंग करने के लिए गोमती नगर में रहने वाली मॉडल का चुनाव किया। इसके उपरांत उसे वाराणसी ले गए। वहां पीड़ित के साथ जोर जबरदस्ती करके उसकी अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो को सोशल साइट टेलीग्राम लॉलीपॉप आदि ऐप पर वायरल कर दिया। वीडियो को डिलीट करने के नाम पर अभियुक्त आयुष मिश्रा और रेहान अहमद ने पीड़िता मॉडल से ₹200000 की मांग की।

गोमती नगर पुलिस थाना टीम आई एक्शन में

शाबास पुलिस: लखनऊ की मॉडल को झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने वाले 2 युवक गिरफ्तार, दो लाख रूपये ना देने पर कर दी थी वीडियो वायरल

पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद गोमती नगर थाने स्थित निरीक्षक श्री केशव कुमार तिवारी जी ने रेहान और आयुष मिश्रा के विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और पैसे वसूली करने का मुकदमा दर्ज किया और पूरी टीम के साथ तलाश में जुट गए ।

गोमती नगर के हुसड़िया चौराहा के पास से हुई गिरफ्तारी

गोमती नगर पुलिस कमिश्नर लखनऊ के निरीक्षक श्री श्याम बाबू, थाना गोमती नगर तथा अभिषेक यादव, थाना गोमती नगर की टीम गठित की गई। जिन्होंने भरसक प्रयास के बाद आयुष मिश्रा और रेहान अहमद को हुसड़िया  चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।

लगाई गई यह धारा

दोनों युवक पर धारा 386, 420, 502, आईटी एक्ट के तहत लगाई गयी। पीड़िता के तहरीर पर गोमती नगर पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी की दोनों अभियुक्तों की उम्र महज 21 और 22 साल की है । आयुष मिश्रा सीतापुर का रहने वाला है वहीँ  रेहान अहमद डालीगंज निवासी है ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here