चारबाग रेलवे स्टेशन पर अब इस वजह से नहीं लग पाएगा सोलर पैनल, अब ये छोटे स्टेशन होंगे सोलर से रौशन

0
829
views
चारबाग रेलवे स्टेशन पर अब इस वजह से नहीं लग पाएगा सोलर पैनल, अब ये छोटे स्टेशन होंगे सोलर से रौशन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर अब इस वजह से नहीं लग पाएगा सोलर पैनल, अब ये छोटे स्टेशन होंगे सोलर से रौशन Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 16 जनवरी: राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर लगने वाले सोलर पैनल (Solar panel in Charbagh Station) अब स्टेशन पर इंस्टाल नहीं किए जा सकेगें । गैरतलब है की चारबाग रेलवे स्टेशन को पूरे तौर पर सोलर पैनल से लैस किया जाना था ।जिसे की सोलर एनर्जी द्वारा बिजली उत्पन्न कर स्टेशन के सारे गतिविधियों को सौर्य ऊर्जा से काम करवाया जा सके। वहीं आपको बता दें की अब इस सुविधा को पाने के लिए लखनऊ वासियों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

100 प्रतिशत सौर ऊर्जा प्राप्त करने का था मिशन

सर्वप्रथम योजना के अनुसार सौर ऊर्जा के माध्यम से 100% सौर ऊर्जा से चारबाग स्टेशन संचालित करने की योजनाएं रेलवे मंडल द्वारा बनाई गई थी, जिससे कि सौर पैनल के माध्यम से 100% ऊर्जा को उत्पन्न कर चारबाग में इस्तेमाल की जाने वाली बिजली की खपत को पूरी की जाए। जहां स्टेशनों के शेल्टर ,बिजली, पंखे ,डाइस लाइटें आदि सभी उपकरण सौर ऊर्जा द्वारा संचालित किए जाएं ।इसके साथ ही चारबाग स्टेशन का यह भी मिशन था कि है शुद्ध 0 कार्बन उत्सर्जन बनने के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जाए।

इस वजह से चारबाग स्टेशन पर नहीं लग पाएंगे सोलर पैनल

गौरतलब है कि चारबाग रेलवे स्टेशन के छत मजबूती के मानक पर खरे नहीं उतरे हैं । जहां छतों, रूफटॉप के फीजिबिलिटी रिपोर्ट के मानक के आधार पर उतने मजबूत नहीं हैं की वह पैनल का भार सह पाए। इस बड़ी वजह के कारण अभी चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोलर पैनल को फिट नहीं किया जा सकता है।

हाल में रिपोर्ट की बात की जाए तो राजस्थान के एक स्टेशन पर सोलर पैनल को फिट किया गया था लेकिन छत की मजबूती मानकों के आधार पर नहीं थी इस वजह से सोलर पैनल को फिट करने के साथ ही छत गिर गई थी ।इस बड़ी वजह को देखते हुए मानकों के आधार एवं गुणवत्ता के प्रारूप रूपों के अनुसार ही फिसिबिलिटी क्राइटेरिया को पूर्ण करने के उपरांत चारबाग रेलवे स्टेशन के छत पर सोलर पैनल को इंस्टॉल कर बिजली आपूर्ति को सौर ऊर्जा द्वारा पूरी की जाएगी। हालांकि इसके लिए थोड़ा वक्त जरूर लगेगा लेकिन भारतीय रेलवे चारबाग स्टेशन को पूर्ण रूप से सोलर करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

छोटे स्टेशनों को रोशन करेगा सोलर पैनल

गौरतलब है कि चारबाग रेलवे स्टेशन के लिए आवंटित हुए सोलर पैनल को अब दूसरे छोटे स्टेशनों को आवंटित कर दिया जाएगा जिससे द्वारा वह अपने स्टेशनों को सौर ऊर्जा द्वारा संचालित कर सकेंगे वहीं सूत्रों की माने तो प्रतापगढ़ रूट पर चारबाग में प्रयोग की जाने वाली सोलर पैनल को योजनाबद्ध तरीके से भेजा जाएगा जिससे कि उन सोलर पैनल ओ का इस्तेमाल छोटे-छोटे स्टेशनों में हो एवं मिसाल भी कायम हो तथा सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here