उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से कोविड की वजह से उत्तर प्रदेश में अनाथ हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बाल सेवा योजना कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है । इस योजना से प्रदेश के कुल 4050 बच्चों को लाभ मिलेगा ।
योगी आदित्यनाथ जी का ट्वीट

0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे जिनके माता या पिता अथवा दोनों की कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है, उन्हें ‘उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के तहत ₹04 हजार प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) July 22, 2021
योजना के मुख्य बिंदुओं पर एक नज़र
’24 करोड़ लोगों का परिवार है, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के साथ आपकी सरकार है’… कोरोना के कारण निराश्रित हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए ‘उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ का शुभारंभ… https://t.co/cj02ZT6gji
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 22, 2021
-
- इस योजना से उत्तर प्रदेश में कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के रख-रखाव, शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए प्रति माह एक निश्चित राशि प्रदान की जाएगी ।
- बाल सेवा योजना के प्रमुख बिंदुओं पर बात से बात की जाए उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार कोरोनावायरस से हुए अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के रखरखाव के हेतु ₹4000 प्रतिमा सहायता करेंगे।
- गौरतलब है कि जिस भी बच्चे की आयु 10 वर्ष से कम होगी उस अनाथ बच्चे को राजकीय बालगृह शिशु स्कूल में देखभाल की जाएगी।
- अनाथ बच्चों की देखभाल और उनकी पढ़ाई के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश की सरकार उनकी मदद करेगी।
कोविड-19 के कारण अनाथ हुई बालिकाओं के विवाह योग्य होने पर ‘उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के तहत शादी हेतु ₹01 लाख 01 हजार दिए जाएंगे।
कक्षा- 9 या इससे ऊपर की कक्षा में अथवा व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष आयु तक के बच्चों को टैबलेट/लैपटॉप की सुविधा दी जाएगी।
योगी आदित्यनाथ जी का ट्वीट
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) July 22, 2021
5. सभी बालिकाओं की शादी के लिए योगी सरकार ₹101000 की धनराशि आवंटित करेगी।
6.स्कूल कॉलेज में पढ़ रहे छात्र/ छात्राओं, व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं सभी बच्चों को लैपटॉप एवं टेबलेट की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
7.आँकड़ों की बात की जाये तो इस योजना का लाभ कुल 4050 बच्चों को मिलेगा । गौरतलब है की कोरोना की दूसरी वेव ने कई हस्ते खेलते परिवार को उजाड़ दिया ।
8.आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में कुल 240 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने माता और पिता दोनों को ही खो दिया ।3810 बच्चे ऐसे भी रहे जिन्होंने कोरोना की वजह से माता या पिता में से एक को हमेशा के लिए खो दिया ।
9. शहर व गावं की बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और ग्रामीण इलाकों में निगरानी समितियां यह सुनिश्चित करेगी की कोई भी बालक या बालिका अगर कोरोना की वजह से अनाथ हुए हैं तो उनको इस योजना का पूर्ण लाभ मिल पाए ।










