लखनऊ : आज राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुरे देश को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस पर बधाई दी । आपको बता दें की भारत में हर वर्ष आज के ही दिन 22 जुलाई को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस बड़े ही गर्व से मनाया जाता है। गौरतलब है की 22 जुलाई, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भारत ने अपने संविधान द्वारा जगह (अंगीकृत) किया गया था। आज के दिन ही तिरंगे को भारतीय संविधान द्वारा अपनाया गया था ।
योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट
राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की सभी को बधाई।
भारत के आन, बान एवं शान का प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा सदैव हमें निस्वार्थ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
जय हिंद।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 22, 2021
आज के इस गौरवशाली दिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ट्वीट कर लिखा : राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की सभी को बधाई। भारत के आन, बान एवं शान का प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा सदैव हमें निस्वार्थ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।जय हिंद।
राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस

आपको बता दें 22 जुलाई 1947 को देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में तिरंगा को भारतीय संविधान में जगह दी गई थी। और उसके ठीक बाद 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगा फहराया था।
भारतीय तिरंगा में तीन रंग का समावेश है जिसमें केसरिया सबसे ऊपर, सफेद बीच में तथा हरा सबसे नीचे है। तिरंगा में अशोक चक्र है जिसमें कुल 23 तीलियां है। भारतीय तिरंगे की लंबाई और चौड़ाई की बात करें तो इसका अनुपात 3:2 का है।
देश की ताकत गरिमा और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास
आपको बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय तिरंगे के डिजाइनर हैदराबाद शहर के बदरुद्दीन तयब की बेगम ने मशवरा दिया की किस पार्टी विशेष की निशान को ध्वजा में जगह देना गलत होगा। ऐसे में तिरंगा में जहां पहले चरखा था उसकी जगह अशोक चक्र को लगाने का प्रस्ताव हुआ। और इस बदलाव के बाद ध्वज को 22 जुलाई 1947 के दिन संविधान द्वारा अंगीकृत कर लिया।
इस दिन मिली नागरिकों को घर में झंडा फहराने की अनुमती
26 जनवरी 2002 को भारतीय ध्वज सहिता में संशोधन किया गया। इसके बाद घर, ऑफिस में बीना किसी रुकावट के तिरंगा फहराने की अनुमति मिली।










