लखनऊ: मेट्रो स्टेशन (Lucknow Metro) में अक्सर लोग हड़बड़ी में या जल्दबाज़ी की बड़ी वजह से मेट्रो में अपना सामान भूल जाते हैं । कुछ लोगों को मेट्रो ट्रैन से उतारते वक़्त याद नहीं रहता की कौन सा सामान वह ले कर आये थे । ऐसे में अगर मेट्रो स्टेशन पर आपका भी कोई सामान जल्दबाज़ी या भीड़ अधिक होने की वजह से छूट गया हो तो घबड़ाये नहीं ।आपको आपका सामना मिल जायेगा । आगे बात करते हैं किस तरह आपको आपका खोया सामान वापिस मिल सकता है ।
लखनऊ के इस मेट्रो स्टेशन पर तुरंत करना होगा संपर्क
आपको बता दें की लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर एक अलग खोया पाया विभाग बनाया गया है। जहाँ खोयी वास्तु की अच्छी तरह से रिकॉर्ड रखी जाती है और जिस यात्री का सामान खोया है वह 48 घंटे के अंदर आकर अपना वैध आईडी प्रमाणपत्र दिखाकर अपनी प्रामाणिकता को घोषित कर देते है तो उस यात्री को तुरंत उनका खोया सामान मिल जाता है ।आपको आपकी प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी के साथ ओरिजिनल कॉपी भी लानी होगी
मेट्रो स्टेशन पर करें संपर्क
ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर जा कर आपको अपने खोयी हुई वास्तु की जानकारी दर्ज करवानी होगी । यात्री सुबह 8 बजे से रात्रि के 8 बजे तक जा कर अपनी खोये हुए सामान की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं ।
फ़ोन नंबर
ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन : 0522-6602518.
गौरतलब है की रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन ऑफिस बंद रहेगा । मेट्रो में सफर के दौरान सामान गुम होने अथवा बरामद होने की जानकारी के लिए यात्री फ़ोन पर कॉल कर के इसकी सुचना दे सकते हैं ।
मेट्रो में बरामद सामान 24 घंटे के बाद ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर जमा करा दिया जाता है। दावा करने वाला व्यक्ति अपना ओरिजिनल प्रमाणपत्र दिखाकर यहां से सामान प्राप्त कर सकता है। किसी भी यात्री को कोई भी सामान मिलता है तो तुरंत इसकी सुचना निकटतम मेट्रो स्टेशन पर जमा करवा सकता है ।










