लखनऊ : महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान तथा स्वाबलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज 3 का शुभारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर लखनऊ में 75 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले दो चरण में शानदार काम किया है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 1.50 लाख बालिकाओं को अनुदान राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम के संबोधन को क्षेत्र की महिलाओं बालिकाओं के साथ ऑनलाइन सुना गया।
गौरतलब है कि मिशन शक्ति के संचालन के दौरान उत्तर प्रदेश में अभियान का संचालन करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग की नेता नीता अहिरवार और बनारस जनपद की निरुपमा सिंह को चुना गया है ।बरेली में नीता अहिवार ने शानदार कार्य करते हुए कुल सात हजार निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ा। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में लगभग 8000 नई लाभार्थी को जोड़ने का उत्कृष्ट कार्य किया है।
लखनऊ के आसपास से इन महिलाओं का किया गया सम्मानित

- डॉक्टर सीमा चिनहट
- लालिमा वर्मा, लैब टेक्नीशियन
- सीतू ,सफाई कर्मी
- विनीता, मॉल
- अब्राहम SGPG
- सिस्टर कामिनी RAML
- बिजी नायर, नर्स
- मोनिका ,विमेन पावर लाइन
- रूचिता, पुलिस उपयुक्त लखनऊ
- विदिशा, अपर सजीव, राज्य परिवहन
- नीतू राणा नर्स , राजा दशरथ महा विद्यालय
- रेखा सिंह, रोडवेज बस अड्डे पर शिशु देखभाल
मिशन शक्ति: मिशन

- मिशन शक्ति के तहत महिला बटालियन के लिए कुल 2982 पद पर होगी नियुक्ति
- पुलिस लाइन में क्रच की स्थापना की जाएगी।
- नए एक लाख सहायता समूह का होगा गठन करने की घोषणा की गयी ।
- महिला बीट की तैनाती पर रणनीति तैयार की गई ।
मिशन शक्ति के दिन दी गई जानकारी
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को मिशन शक्ति में आने वाले सुविधाओं से अवगत कराया गाया। जहां
विमेन पावर लाइन 1090
यूपी 112
महिला हेल्प लाइन 181
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की जानकारी दी गई। चौराहा,बस स्टैण्ड,सार्वजनिक स्थलों में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को कोविद 19 के प्रति जागरूक कर मास्क लगाने एवं गाइडलाइन का पालन करने हेतु बताया गया।










