लखनऊ : चलती मेट्रो में अचानक समस्या या तबियत खराब होने पर ऐसे करें “पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम “से करें कॉल

0
402
views
Lucknow: In case of sudden problem or ill health in the moving metro, call the passenger emergency intercom like this
passenger emergency intercom

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल को और पैसेंजर के लिए सुलभ तथा सुगम बनाने के लिए हर एक चीजों का ध्यान उत्तर प्रदेश में शासन एवं मेट्रो कॉरपोरेशन रख रही है ।इसी की तर्ज पर चलती मेट्रो में अगर कोई भी पैसेंजर को कोई भी समस्या आन पड़ती है या उनकी तबीयत अचानक से खराब हो जाती है तो वह पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम से कॉल कर सकते हैं जिसके बाद तुरंत उनकी मदद की जाएगी।

ऐसे करें पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम

लखनऊ मेट्रो में हर ट्रेन में कुल चार पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम की सुविधा दी गई है। हर ट्रेन में कुल चार PEI को इंस्टॉल लिया गया है। जिसके द्वारा यात्री आसानी से कोई भी समस्या होने पर इमरजेंसी कॉल कर सकते हैं यात्री कोई भी समस्या होने पर कर सकते हैं शिकायत।

जानिए कितने लोगों के पास पहुंचती है कॉल

Lucknow: In case of sudden problem or ill health in the moving metro, call the passenger emergency intercom like this

गौरतलब है कि अगर आप लखनऊ मेट्रो से सफर कर रहे हैं और आपने पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम का इस्तेमाल किया और फोन पर बात की तो ट्रेन ऑपरेटर आपका फोन उठा सकते हैं, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर आपका फोन उठा सकता है और सिक्योरिटी कंट्रोल रूम आपका फोन उठा सकता है। यह तीनों विकल्प रहते हैं ।

यात्रियों की सुरक्षा लखनऊ मेट्रो की प्राथमिकता

Lucknow: In case of sudden problem or ill health in the moving metro, call the passenger emergency intercom like this

लखनऊ मेट्रो पर कुल 50 से 70 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं ।ट्रेन में कुल 20 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाती है ।गौरतलब है कि ट्रेन ऑपरेटर, ऑपरेशन कंट्रोल ,सेंटर सिक्योरिटी रूम, स्टेशन कंट्रोल रूम, सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से इन सारी सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ऑपरेटरों द्वारा देखा जाता है। कोई भी दुर्घटना यह आपातकालीन स्थिति में इन सभी से शीघ्र से शीघ्र मदद प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here