लखनऊ-अयोध्या :राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल की सुरक्षा करेगें 250+ सुरक्षाकर्मी, जानिए क्या होगा शेड्यूल, ट्रेन की जानिए खासियत

0
541
views
President of India Ram Nath Kovind will leave for Ayodhya on 29th from Lucknow via Presidential Train
President of India Ram Nath Kovind will leave for Ayodhya on 29th from Lucknow via Presidential Train pic credit:twitter

लखनऊ 27 august: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 तारीख को अयोध्या के लिए लखनऊ से प्रेसिडेंशियल ट्रेन के माध्यम से निकलेंगे। जहां प्रेसिडेंशियल ट्रेन की सुरक्षा के लिए 250 से अधिक सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालते नजर आएंगे ।आपको बता दें कि ट्रेन में कुल 8 लोको पायलट रहेंगे। वही 4 से अधिक गार्ड के संरक्षण में ट्रेन रहेगी। गौरतलब है कि लखनऊ से अयोध्या जाने वाली रूट की 5 से अधिक ट्रेनें का संचालन इससे प्रभावित होगा ,वहीं उन पांच ट्रेनों के रूट में भी बदलाव संभव है।

प्रेसिडेंशियल ट्रेन की खूबियां

प्रेसिडेंशियल ट्रेन की खूबियों की बात करें तो.  ट्रेन की  खिड़कियाँ बुलेट प्रूफ होती हैं । ट्रेन में जीपीएस सिस्टम लगा होता है । विजिटिंग, डाइनिंग व लाउंज रूम भी बना होता है । सिक्योरिटी लिहाज से यह ट्रेन सबसे सेफ ट्रेन मानी जाती है । गौरतलब है की भारत में इस ट्रेन का प्रयोग अभी तक कुल 87 बार राष्ट्रपति ने किया है ।

29 अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे अयोध्या के लिए प्रस्थान

President of India Ram Nath Kovind will leave for Ayodhya on 29th from Lucknow via Presidential Train
President of India Ram Nath Kovind will leave for Ayodhya on 29th from Lucknow via Presidential Train ,pic credit: navbharat

रामनाथ कोविंद लखनऊ से 29 तारीख के 9:10 सुबह पर प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगें , वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रेसिडेंशियल ट्रेन लगेगी ।गौरतलब है कि लखनऊ से अयोध्या तक की दूरी प्रेसिडेंशियल ट्रेन महज 2 घंटे 20 मिनट में पूरी करेगी ।आपको बता दें कि किसी प्रेसिडेंशियल ट्रेन के पीछे एक बैकअप ट्रेन हमेशा चलती हुई रहेगी ।दूसरी और सुरक्षा कारणों से लैस टीम भी ट्रेन पर मौजूद होगी।

लखनऊ अयोध्या रोड पर कुछ ट्रेनों की समय एवं रूटों में होंगे परिवर्तन

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेसिडेंशियल ट्रेन की वजह से कुछ लखनऊ से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों के रूट में परिवर्तन होंगे । वही 29 तारीख को रुट भी बाधित रहेंगे । ट्रेनों को सुल्तानपुर के रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर होंगी तीन स्तरीय जांच

President of India Ram Nath Kovind will leave for Ayodhya on 29th from Lucknow via Presidential Train
President of India Ram Nath Kovind will leave for Ayodhya on 29th from Lucknow via Presidential Train

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा को देखते हुए 29 अगस्त को चारबाग स्टेशन पर काफी सुरक्षा बलों की तैनाती होगी। वही जीआरपी, आरपीएफ स्थानीय पुलिस तथा अयोध्या रेलवे स्टेशन पूरे खंड पर पुलिस की तैनाती रहेगी। वही कोविड-19 फोन का पालन करते हुए दूसरे गंतव्य में जाने वाले लोगों की भी कड़ैती के साथ चेकिंग होगी।

29 अगस्त को रामनाथ कोविंद जी का शेड्यूल

समय सारणी की बात की जाए तो 9:10 पर 29 अगस्त को प्रेसिडेंशियल ट्रेन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर अयोध्या के लिए रवाना होगी सूत्रों के अनुसार प्रेसिडेंशियल ट्रेन सुबह के 11:30 बजे अपने गंतव्य अयोध्या पहुंचेगी।

वापसी में प्रेसीडेंशियल ट्रेन 3:50 पर अयोध्या स्टेशन से लखनऊ की ओर बढ़ेगी वहीं 6:10 पर अपने गंतव्य स्टेशन चारबाग पर पहुंचेगी गौरतलब है की ट्रेन एक नंबर प्लेटफार्म पर आएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here